Latest News

संयुक्त मांगों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से मीटिंग न मिलने पर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने दिया भूख हड़ताल का नोटिस

चंडीगढ़:--यूटी एवं एम.सी चंडीगढ़ के छह प्रमुख कर्मचारी फैडरेशन  व संगठनो ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर संयुक्त रूप से चंडीगढ़ प्रशासन को मांग पत्र सौंपा था व कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए मीटिंग की मांग भी की थी। 
चंडीगढ़ प्रशासन ने इन मांगों पर गौर न करते हुए संयुक्त कर्मचारी मोर्चा को अभी तक मीटिंग का समय नहीं दिया ।
चंडीगढ़ के कर्मचारियों में बढ़ते रोष को देखते हुए मीटिंग में 1 जुलाई को सचिवालय के सामने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एक दिन की भूख हड़ताल करने का फैसला लिया गया ।
मीटिंग में शामिल संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के वर्किंग कमेटी के कनवीनरस गोपाल दत्त जोशी,सुखबीर सिंह,राजिंदर कुमार, अश्विनी कुमार, बलविंदर सिंह,बिपिन शेर सिंह के अलावा स्टेट एक्सिक्यूटिव मेंबर्स धर्मेंद्र राही, रणबीर राणा, राजिंदर कटोच,राजा राम,सुरमुख सिंह, रंजीत मिश्रा, अशोक कुमार व राजिंदर सिंह इत्यादि ने 1 जुलाई को सचिवालय के सामने समूची लीडरशिप द्वारा कोविड 19 दिशानिर्देशों की पालना करते हुए भूख हड़ताल का फैसला लेकर  चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस भी भेजा ।
संयुक्त मांगों में चंडीगढ़ व म्युनिसिपल कारपोरेशन में अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण पालिसी और आऊटसोर्सिंग वर्कर्स के लिए समान काम समान ,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सभी श्रेणियों के लिए जेम पोर्टल में मौजूदा श्रमिकों को न निकालना, बिजली,स्वास्थ्य,परिवहन जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाना,मृतक कर्मचारियों के  परिजनों को पंजाब पैटर्न पर 5% सीलिंग खत्म करके नौकरी,पुरानी पेंशन बहाल करना,खाली पदों को भरने, डीए और डीसी की दरों में वृद्धि, घरों के आवास के सफल उम्मीदवारों को आवास के आवंटन, भारत सरकार की अधिसूचना 13.1.92 के अनुसार पंजाब राज्य के सभी सर्विस रूल व कंडीशनें लागू करना शामिल है।
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी चंडीगढ़ ने प्रशासन से कर्मचारियों की इन संयुक्त मांगों के लिए प्रशासन से मीटिंग न मिलने पर चंडीगढ़ प्रशासन व एम.सी अथारिटी के दरवाजे पर संघर्ष व धरने प्रदर्शन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है।
14 जून व 25 जून को बिजली विभाग व सी.टी.यू  द्वारा निजीकरण के खिलाफ होने वाले रोष प्रदर्शन व रैली में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा भाग लेगा।


जारी कर्ता:-
गोपाल दत्त जोशी
राजिंदर कुमार
बलविंदर सिंह
अश्विनी कुमार
सुखबीर सिंह
बिपिन शेर सिंह

संयोजक,
वर्किंग कमेटी
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,
यूटी एवं एम सी, 
चंडीगढ़

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates