Latest News

ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट कोविड पॉजिटिव मरीजों को बांट रही फ्रूट्स, दूध, ब्रेड और नारियल पानी

चंडीगढ़:-कोरोना संकटकाल की इस भीषण आपदा में कोविड पॉजिटिव मरीजों की सहायतार्थ और उनके बेहतर और जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना के साथ ट्राईसिटी की समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल आगे आई है। ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली मे कोविड पॉजिटिव मरीज का पता चलने पर उसके लिए फल जिसमे आम, केले, सेव, पपीता, आड़ू, मौसमी, खरबूजा, तरबूज, अनार, अनानास सहित दूध व ब्रेड भेजा जा रहा है।
ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के सृजन ही वाहेगुरु सतगुरु सच्चे पातशाह के इक ओंकार से किया गया है। वाहेगुरु जी के प्रवचनों और उपदेशों को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाया जा रहा है। ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से यहाँ कोरोना की पिछले वर्ष पहली लहर आने पर भी लॉकडाउन पीरियड में गरीब दिहाड़ीदार मजदूरों की सहायता हेतु लंगर और राशन किट बांटे गए थे। इसके अलावा मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर के अलावा विभिन्न संस्थानों को पी पी ई किट्स भी बांटे गए थे। लोगों को कोरोना गाइडलाइंस के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए। वहीं इस वर्ष भी बाबा जी की दया मेहर और आशीर्वाद से ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन के शुरू होने के पहले से ही कोविड पॉजिटिव मरीजों की सहायतार्थ और उनके बेहतर और जल्द स्वस्थ होने की कामना को ध्यान में रख कर फ्रूट्स, ब्रेड, दूध और नारियल बांटे जा रहे हैं। उनके अनुसार संस्था कि तरफ से रोजाना लगभग 40-50 कोविड मरीज और उनके परिवार के लिए फ्रूट्स और अन्य सामान दिया जा रहा है। इसके अलावा कभी कभार डिमांड आने पर मिनी कोविड सेंटर में भी फ्रूट्स दिया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि उनके इस प्रयास को सार्थक करने में उनकी टीम के सदस्यों राकेश शर्मा, हरजिन्दर चौहान और विकास भंडारी द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि समाजसेवा हेतु वो उनकी टीम का हर सदस्य सदैव तत्पर और प्रयासरत रहता है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates