कोविड-19 रोगियों के कल्याण के लिये एक हजार एन-95 मास्क, 32 हजार डिस्पोजल मास्क,
पंचकूला, 7 जून- विश्व मानव रूहानी केंद्र पंजीकृत संस्था द्वारा आज अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा को आज जिला सचिवालय के परिसर में कोविड-19 रोगियों के कल्याण के लिये एक हजार एन-95 मास्क, 32 हजार डिस्पोजल मास्क, 6 हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट, 600 लीटर हैंड सेनिटाईजर, स्टीमर के 256 पीस, एक आॅटो मैटिक हैंड सेनिटाईजर मशीन दान स्वरूप भेंट किये।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र पंजीकृत संस्था कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद के लिये बढचढकर कार्य करती आ रही है। विश्व मानव रूहानी केंद्र पंजीकृत संस्था के चीफ पैटर्न संत बलजीत सिंह एवं सचिव ईश्वरदास के मार्गदर्शन में महामारी के इस समय में जनता की मदद को आगे आ रही है। इस अवसर पर सेवादार अमित मलिक, सेवादार राजन धींगरा, मनमोहन एवं प्रिंस सहित संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments