Latest News

यूनाइटेड सिख फाउंडेशन यू एस ए ने समाजसेवी रविन्द्र बिल्ला को सिरोपा पहना किया सम्मानित

चंडीगढ़:-समाज और मानवता के लिए किए जा रहे नेक कार्यों को देखते हुए यूनाइटेड सिख-यू एस ए द्वारा समाजसेवी रविन्द्र सिंह बिल्ला को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया।यूनाइटेड सिख संस्था के अमर सिंह और डिंपल ने उन्हें यह सिरोपा पहनाया। इस अवसर पर हरजीवन सिंह, राजिंदर सिंह और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
 यूनाइटेड सिख यू एस ए के संचालक अमर सिंह ने कहा कि ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला चौबीसों घंटे समाज सेवा में तन मन धन से जुटे हुए है। उन्होंने अपना सर्वस्व समाज सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने यूनाइटेड सिख द्वारा चलाये जा रहे कोविड सेन्टर में भी भरपूर सहयोग दिया है। उनके इन्ही नेक कार्यों को देखते हुए उनकी संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया है।
  रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि सतगुरु सच्चे पातशाह अपने बच्चों से इसी तरह सेवा करवाते रहें और उन्हें सेवा का मौका बख्शते रहें। बाबा जी अपना आशीर्वाद और दया मेहर भरा हाथ हमेशा उनके सर पर यूं ही बनाए रखें,और उन्हें सेवा का मौका मिलता रहें। यूनाइटेड सिख- यू एस ए द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया है, वो  यूनाइटेड सिख का तहेदिल से आभार प्रकट करते हैं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates