Latest News

कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन

चंडीगढ़ ,June,17:(Poonam) आज जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में हेल्थ डिपार्टमेंट यू.टी. चंडीगढ़ के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री रवि कांत शर्मा मेयर नगर निगम चंडीगढ़, श्री उमा कांत तिवारी पर्सनल सेकेट्री एम.पी.  चंडीगढ़,  प्रोफेसर वाई. के. आंनद चेयरमैन जन शिक्षण संस्थान, मिस शिप्रा बंसल मेंबर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट भी उपस्थित थे। इस कैंप में जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ के 150 के करीब विद्यार्थियों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने कोविड-19 टीकाकरण करवाया। 
श्री अर्जुन कंबोज डायरेक्टर जन शिक्षण संस्थान ने इस मौके पर आए डॉक्टरों की टीम तथा उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों  का धन्यवाद किया। श्री रवि कांत शर्मा जी ने भी इस मौके पर संस्थान के इन प्रयासों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates