Latest News

बजरंग दल के आंगरस अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ "न्यू कांग्रेस पार्टी" में शामिल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सैक्टर - 32 में न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में आज पंजाब प्रदेश बजरंग दल के सक्रिया नेता गगन आंगरस ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज "न्यू कांग्रेस पार्टी" (NCP) का दामन थामा | उन्होंने न्यू कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा की विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया | गगन आंगरस ने मंच पर सम्बोधित करते शिरोमणि अकाली दल (ब), भाजपा व कांग्रेस को साम्प्रदायिक राजनितिक दल बताया उन्होंने कहा कि अकाली दल (बादल), भाजपा व कांग्रेस जैसे राजनितिक दल सत्ता प्राप्ति के लिए किसी विशेष धर्म की राजनीती करके जनता को जात - पात के नाम पर बांटने की ओछी राजनीती करते हैं | आंगरस ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी पढ़े - लिखे देश के युवाओं को अनदेखा करके गैंगस्टर पार्टी बनती जा रही है आम आदमी के वरिष्ठ नेता आम आदमी के नाम पर गैर राजनितिक दो नंबरी / दस नंबरी, नाटकीय दुनिया के नचार लोगों को चुनावी टिकट देकर स्वच्छ नेता होने का प्रमाण पत्र देकर चुनाव रणभूमि में उत्तार रहे हैं |
गगन आंगरस ने कहा याद रखना धर्म के नाम पर राजनीती वो करते हैं जो धर्म के नाम पर हराम की कमाई खाते हैं | हम मेहनतकश लोग हैं इसलिए मेहनतकश लोगों का साथ देंगे इसलिए आज आंगरस ने एडवोकेट विवेक हंस गरचा की लीडरशिप में विश्वास व्यक्त करते हुए "न्यू कांग्रेस पार्टी" (एनसीपी) का दामन थामा | एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि गगन आंगरस के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी |

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates