Latest News

चण्डीगढ़ क्लब के चुनाव में सुनील खन्ना नए अध्यक्ष बनेनरेश चौधरी को 128 वोटों के अंतर से मात दी

चण्डीगढ़ : आठ साल बाद हुए चण्डीगढ़ क्लब के चुनाव में क्लब के नए अध्यक्ष के तौर पर सुनील खन्ना ने जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए अनुराग अग्रवाल ने करण नंदा को 19 वोटों से हराकर बाज़ी मारी।
नए अध्यक्ष सुनील खन्ना ने कड़े मुकाबले में 128 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। सुनील खन्ना को 1580 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नरेश चौधरी को 1452 वोट ही मिल पाए। बता दें कि प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों जिसमें सुनील खन्ना, रमनीत सिंह चहल और नरेश चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला था। आठ साल बाद चंडीगढ़ क्लब के विभिन्न पदों पर शनिवार को मतदान हुआ था। रविवार को मतगणा की गई।

 चण्डीगढ़ क्लब शहर का सबसे पुराना व सबसे क्लब है। इस प्रतिष्ठित क्लब में शहर के उद्योगपति, बिजनेसमैन, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, चिंतक, वकील जैसी बड़ी हस्तियां सदस्य है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates