Latest News

माता वैष्णो देवी सेवा दल द्वारा जै माता दी के जयकारों के बीच 16वीं माता वैष्णो देवी यात्रा रवाना

चण्डीगढ़ : हर साल की तरह इस साल भी माता वैष्णो देवी सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा 16वीं माता वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन किया गया। आज  सेक्टर 49 से इस यात्रा को माता के जयकारों के बीच झंडी दिखा कर रवाना किया गया। 
संस्था के पदाधिकारियों चिराग अग्रवाल, विकास गुप्ता, रमन गुप्ता व राजीव सहदेव ने बताया कि अब तक 6000 से अधिक यात्री इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। यह क्रम एक बस से शुरू किया गया था, और हर साल एक बस बढ़ाते रहे। इस साल 13 बसों में 750 यात्री इस सेवा के जरिए माता के दर्शनों को गए हैं।
उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी सेवा दल अपने खर्चे पर सभी यात्रियों के जाने, खाने और रहने का सारा प्रबंध करता है। कटरा में रहने का प्रबंध बहुत ही भव्य होता है। पंडाल में कन्या पूजन और शाम को दो घंटे माता जी का गुणगान पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates