Latest News

बनिया समाज की देश मे महत्वता को दर्शाते दो गाने "बनिया टाइम्स" एवम "बनिया बॉयज" रिलीज

चंडीगढ़:- भारतीय समाज में बनिया समाज के योगदान को बताने के उद्देश्य से बनिया समुदाय से लेखक, गायक और म्यूजिक कंपोजर सुमित गुप्ता ने दो गाने "बनिया टाइम्स" और "बनिया बॉयज" को आज रिलीज किया। गीत में बनिया समाज के योगदान और इसके महत्व को पेश किया गया है। 
होशियारपुर निवासी सुमित गुप्रत ने बताया कि तंसु रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत "बनिया बॉयज" और "बनिया टाइम्स" को लिखा, गाया और कंपोज़ टोनी जी ने किया है। टोनी जी उनका म्यूजिक इंडस्ट्री के लिये अपनाया गया नाम है। उन्होंने बताया कि गाने में परवीन फतरा फीमेल सिंगर ने भी सहयोग दिया है। गाने में म्यूजिक द बॉस का है और इसे एडिट यतिन अरोड़ा ने किया है। इसके डी ओ पी रंजित उप्पल है एवम गाने में फीमेल लीड निधि शर्मा हैं। 
उन्होंने बताया कि आज 28 नवंबर 2024 को विभिन्न म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। 
सुमित गुप्ता ने आगे बताया कि भारतीय समाज में बनिया जाति बेहद ही महत्वपूर्ण है। बनिया वाणिज्य और व्यवसाय से सम्बंधित हैं। बनिया शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द वाणिज्य से माना जाता हैं। सामान्यत: पैसा उधार देने वालों अथवा व्यापारी मुख्यत: उत्तरी और पश्चिमी भारत में हैं, हालाकि संकीर्ण अर्थ में कई व्यापारी समुदाय बनिए नहीं हैं और विलोमत: कुछ बनिए व्यापारी नहीं हैं। महात्मा गाँधी भी एक गुजराती मोढ बनिया थे। भारतीय समाज की चतुष्वर्णीय व्यवस्था में असंख्य बनिया उपजातियों, जैसे अग्रवाल, अग्रहरि, लोहिया आदि को वैश्य वर्ण का सदस्य माना जाता है। धार्मिक अर्थों में वे सामान्यत: वैष्णव या जैन होते हैं और पूर्णत: शाकाहारी, मद्यत्यागी और आनुष्ठानिक पवित्रता के पालन में रूढ़िवादी होते हैं।पर समाज में समाजिक गतिविधियों में बढ़ कर योगदान भी करते है पर आज कुछ जन में कुछ बुराइयां भी आ गयी है ! बनिए की बिना भारतीय समाज पंगु हो जायेगा !

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates