Latest News

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रोष प्रदर्शन

चंडीगढ़, 10 फरवरी: युवा कांग्रेस चंडीगढ़ ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को यहां की ईडब्ल्यूएस कालोनी में रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक लुबाना और जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास में मशाल न्याय रैली निकाली व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। मशाल न्याय रैली कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ,कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी, पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, सचिव गालव, हफीज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना , पूर्व मेयर सुभाष चावला, बंटी, जेपी खान, सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए ।  मशाल न्याय रैली  के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव भाजपा की कथनी और करनी का फर्क दिखता है। सत्ता के लालच में यह लोग कैसे लोकतंत्र का कैसे गला घोट रहे हैं, आज बीजेपी की यह असलियत पूरे देश ने अपने आंखें से देख ली है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने बीजेपी के चेहरे से देश भक्ति का अब नकाब हटा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा का मकसद व उद्देश्य भाजपा के इस असली चेहरे को लोगों के सामने लाना है कि कैसे भाजपा के नेता व कार्यकर्ता देश की बेटियों का शोषण कर रहे। चाहे वो बृज  भूषण हो या बनारस यूनिवर्सिटी में एक लडकी का बलात्कार का मामला हो, भाजपा के ही तीन नेताओ द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार देश को लूट रही है, देश का पैसा चंद अमीरों की जेब में जा रहा है, युवा बेरोजगार होते जा रहे है, किसान फिर से सड़को पर हैं और  महंगाई पूरे घर को व लोगो के जीवन को  खा रही है। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में धांधली ने देश का सिर आज पूरे देश में झुक दिया है। जहां दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जिसके निष्पक्ष चुनाव दुनिया में मिशाल दी जाती थी, आज वो ईवीएम व चंडीगढ़ में मेयर में बीजेपी द्वारा की गई वोटो की चोरी से सारा देश शर्मसार है। बीजेपी के इसी अन्य को खत्म करने के लिए राहुल गांधी जी द्वारा न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि बीजेपी ने न केवल चंडीगढ़ बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है, जहा एक करूर तानाशाह लोगो को अपना गुलाम बनके रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल के शासन में शहर का बुरा हाल कर दिया है । आज शहर के ट्रैफिक की वजह से दम घुटा जा रहा है, शहर निवासियों के  ऊपर रोज एक नया टैक्स लगाया जाता है, पानी के बिलों ने तो लोगो की कमर ही तोड़ दी है । उन्होंने कहा कि जहा गांव को नगर निगम में प्रशासन की ओर से ट्रांसफर किए जाने के बाद गांव वाले आज सुविधा दिए बगैर उनके ऊपर नगर निगम ने टैक्स का बोझ लाद दिए जाने को लेकर परेशान हैं वहीं इसके साथ सड़कों का बुरा हाल है , पानी के कनेक्शन मिल नही रहे, कूड़े के ढेर वैसे ही लगे है, गलियां अंधेरे में डूबी रहती है लेकिन भाजपा के सर पर जूं नहीं रेंग रही ।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लकी ने कहा कि 10 साल से चण्डीगढ़ के लोग शहर की संसद को ढूंढ रहे है, पर उनका कोई आता पता नही, शहर लावारिश की भांति अफ़सरों के हाथो की कठपुतली बन गया है। उन्होंने कहा कि  शहर जो भी नया अफ़सर आता है वो अपनी मन मर्जी से शहर के लोगो का शोषण करता है। उन्होंने कहा कि पहले यह शोषण  गली मोहल्ले व घेरों तक समित था, पर अफ़सरों द्वारा कैसे हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई जाती हैं,  इसका जीता जागता सबूत 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देखने को मिला। न्याय रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष जानू मालिक, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष गजनवी, महासचिव विनायक विंनु, सुखदेव सिंह, सचिव रवि राणा, लकी हंस, वार्ड प्रधान विकास, दीपक, संदीप शर्मा, प्रिंस, मोहित, जिला कार्यकारणी प्रधान आशु वेद मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates