Latest News

  

समाजसेवी डॉक्टर बी एल अरोड़ा ने 32 हॉस्पिटल के सामने राहगीरों के लिए लगाया लँगर

 चंडीगढ़:-मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य  में समजजेवी डॉक्टर बी एल अरोड़ा द्वारा सेक्टर 32 में जी एम सी एच के सामने विशाल लँगर का आयोजन किया गया।
लँगर सेवा में उनके पारिवारिक सदस्यों और संबंधियों ने योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या 09 फरवरी यानी आज है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यतानुसार, अमावस्या के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि वो पिछले 03 साल से समाजसेवा में लगे हुए हैं। हर महीने वो 02 लँगर लगा रहे है और यह 72वां लँगर आयोजन है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates