Latest News

पंचकूला की धरती पर लिखा जाएगा नया इतिहास!

पंचकूला की धरती पर माता मनसा देवी के चरणों में "मीडिया महाकुंभ, राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024" का दमदार आगाज!

नामांकन प्रक्रिया शुभ आरंभ !
डॉक्टर सरिता मेहता (वरिष्ठ साहित्यकारा) यूएसए अमेरिका के  शुभ करकमलो द्वारा!

"समाचार क्यारी मीडिया समूह" द्वारा पंचकूला की धरती पर दसवां वार्षिक आयोजन !
"श्रेष्ठ भारत निर्माण" करने में एक अहम कदम! देश दुनिया को राह दिखाने वाला मीडिया समूह आज प्रमुख  लोगों की पसंद बनता जा रहा है !
हर बार बढ़ते कदम , भारत भर के 17 राज्यों सहित ऑस्ट्रेलिया ,इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, ताइवान से लोग इस बार ले रहे हैं हिस्सा!

पंचकूला :- श्री मनसा देवी मंदिर प्रांगण में राष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2024 की नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकारा डॉक्टर सरिता मेहता  जो अमेरिका से आई है उनके शुभ हाथों से हुआ। इसमें शहर के जाने-माने गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आरंभ मे साहित्यिक संपादक श्रीमती नीलम त्रिखा व उषा गर्ग ने तिलक लगाकर व फूलमाला व चुन्नी पहनाकर सरिता मेहता  का स्वागत किया। मुख्य संपादक  राजेश कुमार जी ने उनको पगड़ी पहनाकर  सम्मान दिया ।समाचार क्यारी मीडिया समूह के ब्यूरो चीफ संजय शर्मा ने उनको तिरंगा भेंट करके उनका अभिनंदन किया। उसके बाद दीप प्रज्वलित करके मां शारदे की वंदना की। आए हुए सभी मेहमानों को भी समाचार क्यारी के मुख्य संपादक श्री राजेश कुमार ने तिरंगा भेंट करके सभी का स्वागत किया। समाचार क्यारी के ब्यूरो चीफ  संजय शर्मा व मुख्य संपादक राजेश कुमार व साहित्यिक संपादक श्रीमती नीलम त्रिखा, साहित्यिक सहायक उषा गर्ग सहित जय घोष के नारे लगाए। और नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेने वाले व्यक्तियों मे   ओपी सिंहाग, के. सी, भारद्वाज , चडढ़ा , कुलभूषण शर्मा ,वीरेंद्र गर्ग, कृष्ण गर्ग , बालकृष्ण गुप्ता,आशा रानी, बबीता कुमारी, रेनू माथुर,  उमा सोनक, शोभा शर्मा, रेनू चावला, हिमांशु शर्मा, विपन लूथरा, हरिचंद गुप्ता, हरपाल ,सुरेंद्र,उषा देवी आदि ने हिस्सा लिया व समाचार क्यारी मीडिया समूह को देश के सबसे बड़े अवॉर्ड राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 व  मीडिया महाकुंभ के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी। देश भक्ति के गीत गाकर सभी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस प्रक्रिया को आरंभ किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates