Latest News

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने विष्णु महाराज जी का किया अभिनंदन

चण्डीगढ़ :  आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, चण्डीगढ़  प्रदेश के महासचिव नरेंद्र पांडे के नेतृत्व में अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ  के नवनियुक्त अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य पाद भक्ति विचार विष्णु महाराज जी के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार चंडीगढ़ पहुंचने पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत करने के लिए अपने पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद मांगा एवं ब्राह्मण सभा की चंडीगढ़ में आध्यात्मिक एवं धर्म के प्रति गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। कोविड-19 के दौरान किए गए समाज के प्रति सेवा कार्यों की महाराज श्री ने उनकी भरपूर प्रशंसा की। शिष्टाचार प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के महासचिव नरेंद्र पांडे के साथ-साथ प्रदेश के प्रभारी सुनील दत्त, उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्वांचल विकास महासंघ के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने महाराज श्री से आध्यात्मिक एवं समाजिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए मार्गदर्शन देने की प्रार्थना भी की।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates