Latest News

चंडीगढ़ कांग्रेस का ‘हाउसिंग सोसाइटीज पे चर्चा’ कार्यक्रम हुआ

चंडीगढ़, 20,सितंबर :चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजाते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पवन बंसल ने शहरवासियों से दयनीय भाजपा शासन को समाप्त करने और कांग्रेस को लाने का आह्वान किया है । केंद्र सरकार की दमनकारी और जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव आम जनता के लिए बीजेपी को हराने और उन्हें आईना दिखाने का एक सुनहरा मौका है।बंसल ने रविवार को यहां सेक्टर 49 में ‘हाउसिंग सोसाइटीज पे चर्चा’ पर चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
कार्यक्रम का आयोजन मीनाक्षी चौधरी,चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं सीटीसीसी की महासचिव , दविंदर गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन ढ्ढढ्ढढ्ढ के अध्यक्ष, जागीर सिंह, उपाध्यक्ष-सीटीसीसी, विपोनजीत सिंह, सचिव और परवीन नारंग, सचिव संगठन ने किया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष सुभाष चावला ने की।
हाउसिंग सोसायटियों के बारे में बात करते हुए बंसल ने कहा कि हम इनके निवासियों के सामने आने वाली समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एमसी वास्तव में लकवाग्रस्त स्थिति में है क्योंकि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जन कल्याणकारी नीतियां और योजनाएं लागू करने में नाकामयाब रही।
उन्होंने कहा कि एक तरफ  केंद्र सरकार नए कानून बनाने में इतनी तत्पर है, लेकिन दूसरी तरफ  नगर निगमों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक छोटा सा कानून बनाने में विफल रही है।
चंडीगढ़ में कोआपरेटिव समितियों की स्थापना के विचार की योजना शहर में वर्किंग क्लास को बसाने के लिए बनाई गई थी, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई को फ्लैट खरीदने के लिए लगाया था। हालांकि, लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में संपत्तियों के कन्वर्शन की अत्यधिक दरें निवासियों के लिए एक बड़ा झटका थीं।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस शहरवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के साथ-साथ नगर निगम द्वारा ही सोसायटियों में आंतरिक सडक़ों की मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।
सुभाष चावला ने कहा कि हमने सोसायटियों के निवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक टीम बनाई है। हम एमसी में सत्ता में आने के बाद उन्हें हल करने के लिए एक व्यापक योजना बनाएंगे।
इस अवसर पर अन्य लोगों में हरमेल केसरी उपाध्यक्ष-सीटीसीसी विकास सोनी विशेष आमंत्रित, कमल गुप्ता, पवन सिंह राणा, गुरपिंदर सिंह बरेड़ी, पवन शर्मा, विनोद शर्मा, , राजीव शर्मा , विक्रम चोपड़ा, सुदर्शन सिंह और परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री, पवन बंसल रविवार को सेक्टर 49, चंडीगढ़ में ‘हाउसिंग सोसाइटीज पे चर्चा’ पर चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates