Latest News

गवर्नमेंट मॉडल स्कूल रायपुर खुर्द में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

चंडीगढ़:- रायपुर खुर्द के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित समागम में समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। रविंदर सिंह बिल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आन बान शान तिरंगे को सैल्यूट किया। उन्होंने इस मौके स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट की भी सलामी ली। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल एवम क्लस्टर हेड संजीव कुमार सिंगला, स्कूल टीचर्स और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी अस्तिन्दर कौर सहित संस्था की सदस्य सतविंदर कौर बराड़ भी उपस्थित थी।
    इस अवसर ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से स्कूल प्रबंधन को 15 आफिस चेयर भी भेंट की गई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ओंकार चैरिटेबल फॉउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला ने सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक पर्व है। 26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। उन्होंने आगे कहा कि देश के विकास में योगदान देना और देश को सशक्त बनाना भी देशभक्ति है। इसलिए देश के सभी नागरिकों को देश की रक्षा, स्वाभिमान एवं विकास के लिए काम करना चाहिए। देश की प्रगति एवं विकास पर हमारा विकास टिका हुआ है, इस बात को हम सभी को समझना चाहिए।देशभक्ति की भावना देश के हर नागरिक के अंदर होनी चाहिए, तभी वो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी समझ पाएगा। देशभक्ति एक अद्भुत एहसास है, जिसे सिर्फ वो ही समझ सकता है, जो अपने देश से बिना स्वार्थ के प्रेम करता है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates