Latest News

समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर ने मनाई बेटियों को समर्पित लोहड़ी

चंडीगढ़:- सेक्टर-19 में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में ‘"बेटियों को समर्पित’ लोहड़ी का त्यौहार समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर की और भाजपा मंडल 11 की अध्यक्ष  सुमिता कोहली के मार्गदर्शन में  बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की युवा मोर्चा अध्यक्ष महकवीर सिंह संधू, संजीव कुमार, उषा डोगरा, जतिंदर चोपड़ा,  दिग्विजय, अनु सिंगला, डेज़ी महाजन, पंकज शर्मा, राजिंदर शर्मा,  मोना कंग, किरण और ललिता सूद सहित समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बेटियों के साथ लोहड़ी मनाई और समारोह में भाग लेने वाली सभी बेटियों को मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल और गज्जक आदि वितरित किए। इस दौरान लोहड़ी के गीतों पर ढोल की थाप पर बेटियां भी खूब झूमीं। सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी देखते ही बनती थी। लड़कियों ने पंजाबी बोलियों पर खूब गिद्दा पाया।

द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली ने संस्था के सदस्यों के साथ लोहड़ी की पूजा अर्चना कर सभी को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोहड़ी के गीत, भंगड़ा, छल्ला आदि प्रस्तुत किया गया। सुमिता कोहली ने कहा कि यह पर्व जीवन में उल्लास बिखेरने वाला है। लोहड़ी खुशहाली, आपसी सौहार्द और खुशियों का संदेश लेकर आती है। नए साल का यह पहला त्यौहार लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है। बदलते वक्त के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आया है। पहले लोग यहां बेटा होने पर खुशियां मनाते थे, वहीं अब बेटियों के पैदा होने पर भी उसी खुशी के साथ बेटी का घर आगमन होता है। लोहड़ी पर्व भी अब बेटियों को समर्पित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates