Latest News

कायस्थ सभा चंडीगढ़ ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित शिव मानस मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया

Chandigarh:कायस्थ सभा चंडीगढ़ ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित शिव मानस मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमे चंडीगढ़ एवं  उसके आस पास के  सभी कायस्थ परिवार के  लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। 
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर एक आयु वर्ग के लोगो ने अपनी प्रस्तुति दी, छोटे छोटे बच्चो ने बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कायस्थ सभा के कार्यक्रम में जिन्होंने प्रस्तुति दी उनमे आदीश , रजनी सिन्हा , मुस्कान, नितिन श्रीवास्तव , अपर्णा, आर्शिका , विदूषी , साधना वर्मा , अवंतिका श्रीवास्तव , चंद्रशेखर श्रीवास्तव , राशि श्रीवास्तव , ममता श्रीवास्तव , विनोद शर्मा , हरेन्दर सिन्हा और आरवी श्रीवास्तव ने अपने प्रस्तुति कार्यक्र्म  में चार चाँद लगा दिए। 
कायस्थ सभा ने इस बार फूलों की होली खेली और प्राकृतिक रूप से तैयार गुलाल से होली खेली।
  कार्यक्रम में चंडीगढ़ के मेयर श्री अनूप गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया और होली की शुभकामनाएं दी और कायस्थ सभा  को हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।
कायस्थ सभा  के इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर श्री अनिल दुबे ने भी भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की एवं  सभी प्रतिभागियों को अपने हाथो से पुरस्कृत किया 
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था , कायस्थ सभा के अध्यक्ष श्री जे पी श्रीवास्तव ने  ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद देकर सभी को होली की शुभकामनाये दी। 

इस कार्यक्रम में कायस्थ सभा चंडीगढ़  की वर्तमान कार्यकारिणी, पूर्व अध्यक्ष, एवं ट्राइसिटी के लगभग 100 चित्रांश परिवार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates