Latest News

वन महोत्स २०२१

दिनांक १२ जुलाई २०२१ को वन विभाग, चंडीगढ़ द्वारा वन महोत्सव का आयोजन फॉरेस्ट एरिया सेक्टर 26 चंडीगढ़ में किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री वीपी सिंह बदनौर माननीय राज्यपाल "पंजाब" व एडमिनिस्ट्रेटर चंडीगढ़ थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण की महत्ता बताना था। कार्यक्रम में चंडीगढ़ ग्रुप की वन चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी सीनियर विंग की २२ कैडेट्स और ४ स्टाफ ने भाग लिया। कैडेट्स ने बहुत ही उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के उपरांत माननीय मुख्य अतिथि जी ने कैडेट्स के साथ वार्तालाप किया और फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम के बाद जलपान का भी प्रबंध था। यह कार्यक्रम वन विभाग द्वारा अतिव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates