Latest News

रविन्द्र तलवाड़ सर्वसम्मति से चुने गए आर्य समाज-7 के प्रधान

चण्डीगढ़ : आर्य समाज, सेक्टर 7 बी, चण्डीगढ़ की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता केंद्रीय आर्य सभा के सचिव एवं आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य रघुनाथ राय आर्य ने की। इस मौके पर रविन्द्र तलवाड़ को सर्वसम्मति से आर्य समाज-7 का प्रधान चुना गया। सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने उन्हें कार्यकारिणी घोषित करने का अधिकार दे दिया। पदाधिकारियों में बीआर गुप्ता को वरिष्ठ उपप्रधान, विमल खोसला, शैलेंद्र वर्मा, मधु बहल, डॉ अनिल पाठक, विक्रम डोगरा और सुनील महाजन को उपप्रधान बनाया गया। प्रकाश चंद्र शर्मा को मंत्री, आनंदशील शर्मा को कोषाध्यक्ष, डॉ विनोद शर्मा को प्रचार मंत्री, पवन को कोष निरीक्षक, सुरेश कुमार और डॉ सीपी गांधी  को उपमंत्री बनाया गया। उमा खोसला, ईश्वर हिंदूजा, वीपीटी मलिक और दिलीप कुमार को अंतरंग सभा का सदस्य बनाया गया। रविंद्र तलवाड ने प्रधान चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह आर्य समाज के कार्यों को पहले की भांति आगे बढ़ाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates