Latest News

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने लिट्टी चोखा खिलाकर मनाया गणतंत्रता दिवस

चंडीगढ़ 28, जनवरी। ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने मीडिया कर्मियों को लिट्टी चोखा खिलाकर गणतंत्रता दिवस एवं बसंत पंचमी मनाई। इस दौरान भारी संख्या में मीडिया कर्मचारियों ने लिट्टी चोखा का आनंद लिया और बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन की खूब प्रशंसा की।
ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन की ट्रेजरार पूनम ने जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कर्मचारियों की कभी भी एक साथ छुट्टी नहीं होती, इसलिए विशेष तौर पर 26 जनवरी का दिन लिट्टी चोखा के लिए चुना गया ताकि सभी मीडियाकर्मी लिट्टी चोखा का आनंद एकसाथ ले सकें। मीडिया कर्मचारी कि रोजमर्रा का जीवन भागदौड़ से भरा रहता है, ऐसे में सभी मीडिया कर्मचारी कभी भी एक साथ होकर कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित कर पाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने सभी मीडिया कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को साथ लेकर लिट्टी चोखा के एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसको सभी ने खूब सराहा।
पूनम ने कहा कि मिडिया कर्मचारियों का जीवन तनाव से भरा रहता है ऐसे में कोई भी संस्था मीडिया के कल्याण के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाती। ऐसे में ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने सभी कर्मचारियों के लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है ताकि सभी के लिए कुछ विशेष किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates