Latest News

निगम सदन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाऊंगा : धरमिंदर सैनी

चण्डीगढ़ : सफाई कर्मचारियों ने धरमिंदर सिंह सैनी को चण्डीगढ़ नगर निगम में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाने पर पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का तहेदिल से आभार जताया। सफाई कर्मचारियों ने सैनी से मिल कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करके बधाई भी दी व साथ ही उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। धरमिंदर सिंह सैनी ने भी सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया व कहा कि वे निगम सदन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं व मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे व समाधान कराएँगे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates