चंडीगढ़, 2 सितंबर 2026: वार्ड नंबर 24 के सेक्टर 42-सी में आज स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता तथा सार्वजनिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सबसे पहले मैंगो पार्क के पास नए कर्ब, चैनल एवं पेवर ब्लॉक लगाने तथा मरम्मत कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पांडे जी ने नारियल तोड़कर विधिवत रूप से कार्य का शुभारंभ किया, जबकि यशोदा शर्मा ने पार्षद जसबीर सिंह बंटी को फूलों की माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस कार्य के संबंध में एसडीओ साहिल ठाकुर ने बताया कि लगभग 36 लाख रुपये की लागत से यह कार्य करीब दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तहत लगभग 400 मीटर नए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे तथा कर्ब एवं चैनल का निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे बरसाती पानी की निकासी बेहतर होगी और क्षेत्र की सड़क किनारे की व्यवस्था में सुधार आएगा।
इसके उपरांत सेक्टर 42-सी मार्केट में सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मार्केट प्रधान अजय अरोड़ा ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया, जबकि देविंदर शर्मा ने रिबन काटकर कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
इस संबंध में जे ई धीरज कुमार ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय के मरम्मत एवं नवीनीकरण पर लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शौचालयों में नई फ्लश व्यवस्था सहित आवश्यक नई सुविधाएं एवं फिटिंग लगाई जाएंगी, ताकि मार्केट में आने वाले लोगों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधा मिल सके।
दोनों विकास कार्यों का शुभारंभ जसबीर सिंह बंटी, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर, नगर निगम चंडीगढ़ एवं पार्षद, वार्ड नंबर 24 की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि वार्ड नंबर 24 के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होते हैं, जब उनका सीधा लाभ आम जनता को मिले। क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में भी आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर संजय सेन महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर 42-सी, अजय अरोड़ा, रामसन्स, सेक्टर 42-सी मार्केट, अशोक गोयल, राजू तिवारी ,रमेश कुमार राजू गर्ग ,एस.के. बंसल, प्रदीप कुमार, भुवनेश भट्टी, भारत भूषण गुप्ता सुपरवाइजर, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, मार्केट एसोसिएशन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
जसबीर सिंह बंटी
पूर्व वरिष्ठ उप महापौर, नगर निगम चंडीगढ़
पार्षद, वार्ड नंबर 24
No comments:
Post a Comment