चंडीगढ़, 3 सितंबर 2026:--जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ (पंजीकृत), भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध, द्वारा शिक्षकों एवं शैक्षणिक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज 4 सितंबर 2026 को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं गवर्नर हाउस की ओर मार्च किया जाएगा।
यह प्रदर्शन दोपहर 3:00 बजे, परेड ग्राउंड पार्किंग, सेक्टर-17, चंडीगढ़ से शुरू होगा।
इस प्रदर्शन को चंडीगढ़ यूटी एसएस फेडरेशन, यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लॉइज यूनियन तथा गवर्नमेंट टीचर यूनियन,/चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल टीचर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
जॉइंट एक्शन कमेटी ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी जा रही हैं। विभिन्न स्तरों पर बैठकों एवं प्रतिनिधिमंडलों के बावजूद कई महत्वपूर्ण मांगों का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
प्रमुख मांगें
नियमित शिक्षकों की मांगें:
1 अप्रैल 2022 तक देय HPL (हाफ पे लीव) की तत्काल बहाली की जाए।,
UT कैडर के शिक्षकों/लेक्चरर्स के Recruitment Rules को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए तथा पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित किए जाएं।,
शिक्षकों के CL एवं HPL में वृद्धि की जाए तथा लागू चिकित्सा सुविधाएं/CGHS सुविधा प्रदान की जाए।,
UT कैडर के शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए पंजाब एवं हरियाणा से डेपुटेशन पर शिक्षकों की नियुक्ति के बजाय UT कैडर के शिक्षकों को पदोन्नति का अवसर दिया जाए।,
वाइस प्रिंसिपल के पदों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए तथा प्रधानाचार्यों के ग्रेड पे संबंधी विसंगति का शीघ्र समाधान किया जाए।,
वर्ष 2015 बैच के शिक्षकों की प्रोबेशन अवधि पूर्ण होने के बाद सभी लंबित लाभ शीघ्र जारी किए जाएं।,
गेस्ट/कॉन्ट्रैक्ट/SSA शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मांगें
गेस्ट/कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के लंबित 58% एवं 60% DA तथा SSA शिक्षकों के 60% DA का तत्काल भुगतान किया जाए।
न्यायालयों के विभिन्न निर्णयों एवं चंडीगढ़ प्रशासन की नीति के अनुसार गेस्ट, कॉन्ट्रैक्ट एवं SSA शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाए।,SSA वोकेशनल टीचर्स, STT टीचर्स एवं काउंसलर्स को नौकरी की सुरक्षा तथा 12 माह का वेतन दिया जाए।,
SSA के अंतर्गत कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों/इंस्ट्रक्टर्स को मातृत्व लाभ एवं वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाए।,
CRC एवं URC स्टाफ के वेतन को पूर्व व्यवस्था के अनुसार TGT शिक्षकों के समान किया जाए।,
STC शिक्षकों का न्यूनतम वेतन ₹21,000 प्रतिमाह किया जाए।,
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों/कर्मचारियों की मांगें
अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के अनुरूप सेवा शर्तों, नियमों, सेवानिवृत्ति आयु एवं सेवानिवृत्ति लाभों को लागू किया जाए।,
चंडीगढ़ के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए Grant-in-Aid Act एवं Rules शीघ्र प्रकाशित एवं लागू किए जाएं।
साझी मांग
1. चंडीगढ़ के नागरिकों (डोमेसाइल)के लिए चंडीगढ़ में सरकारी नौकरियां में 50% कोटा रिजर्व किया जाए
2.जॉइंट एक्शन कमेटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के वर्तमान सचिव, वित्त को उनके मूल कैडर में वापस भेजने तथा प्रशासनिक निष्पक्षता एवं चंडीगढ़ के हित में किसी उपयुक्त UT कैडर IAS अधिकारी को वित्त सचिव का दायित्व सौंपने की मांग दोहराई है।
साथ ही, उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों, वित्तीय मामलों, फाइलों एवं कार्यों की सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की गई है। आवश्यकता होने पर CBI अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाने तथा लागू नियमों के अनुसार संपत्तियों एवं देनदारियों का सत्यापन करवाने की भी मांग की गई है।
भारतीय मजदूर संघ के अतिरिक्त महामंत्री तथा जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के महासचिव शिव मूरत यादव ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों की यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शिता, समान अवसर, नौकरी की सुरक्षा और चंडीगढ़ के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संवैधानिक एवं जायज़ अधिकारों के लिए है।
उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, संबद्ध यूनियनों एवं संगठनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करें।
प्रदर्शन का विवरण
दिनांक: 4 सितंबर 2026
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: परेड ग्राउंड पार्किंग, सेक्टर-17, चंडीगढ़
कार्यक्रम: शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं गवर्नर हाउस की ओर मार्च
जारीकर्ता:
शिवमूरत यादव
महासचिव
जैक
No comments:
Post a Comment