Latest News

सेक्टर 42- बी में दो साल से लंबित सड़क की री-कार्पेटिंग शुरू

चंडीगढ़: सेक्टर 42- बी के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या से अब राहत मिलने जा रही है। करीब दो वर्षों से लंबित सड़क की री-कार्पेटिंग का कार्य आज शुरू करवाया गया। वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र की निवासी उषा शर्मा से नारियल तुड़वाकर कार्य की शुरुआत करवाई।
पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि फंड की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। सड़क की अलॉटमेंट करीब चार महीने पहले हो चुकी थी, लेकिन मौसम और बाद में बरसात के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। खराब सड़क के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। बरसात के दौरान पानी जमा होने से स्थिति और भी कठिन हो जाती थी।

इस अवसर पर उषा शर्मा ने पार्षद को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्षद लगातार वार्ड के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को नगर निगम सदन में भी प्रमुखता से उठा रहे हैं।

उषा शर्मा ने अधिकारियों और ठेकेदार से आग्रह किया कि सड़क का निर्माण बेहतर गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे और लोगों को बार-बार सड़क की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर राजकुमार शर्मा ने भी जसबीर सिंह बंटी को बधाई देते हुए कहा कि जिस लगन के साथ वह वार्ड में विकास कार्य करवा रहे हैं, क्षेत्रवासी भी उनका सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर समाधान करवाना ही जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि वार्ड नंबर 24 में जरूरी और लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

जसबीर सिंह बंटी
पार्षद, वार्ड नंबर 24

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates