Latest News

संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने रोटरी क्लब के मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर "एक हाथ आशा का" पोस्टर जारी किया

चंडीगढ़ 4 सितंबर, 2021:रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल एवं रोटरी क्लब पूना डाउनटाउन के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर, 2021 को  पंजाब में लुधियाना-चंडीगढ़ राजमार्ग (एनएच 95) पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, घरुआन के ब्लॉक 9 में एक नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर "एक हाथ आशा का" आयोजित किया जायेगा।

 शिविर के प्रचार हेतु तैयार किये गये पोस्टर का किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने आज यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अनावरण किया। पूर्व प्रेसीडेंट राजिंदर सिंह चीमा, एन एस औलख, आर डी एस रियार, हरीश गुप्ता, प्रदीप चोपड़ा, रोटेरियन सुललित गुप्ता, बलजीत संधू, दीपक वर्मा और विभु भटनागर भी इस अवसर पर मौजूद थे।

रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष आशीष  मिढ़ा ने कहा, " मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों और ऐसे वयस्कों के लिए किया जाएगा जिन्होंने किसी दुर्घटना में या किसी अन्य वजह से अपना हाथ खो दिया है । हम जरूरतमंद लोगों को हल्के, टिकाऊ और काम लायक कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराएंगे। अमेरिका में बने इस कृत्रिम हाथ का वजन केवल 400 ग्राम है और इसे कोहनी के नीचे फिट किया जा सकता है। लाभार्थियों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।”

उत्तरी क्षेत्र में इस तरह का यह पहला शिविर होगा।  मिढ़ा  ने कहा कि कृत्रिम हाथ प्राप्त करने के बाद लाभार्थी कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग करने, भोजन करने, हल्का वजन उठाने, खुदाई करने, लिखने या घरेलू गतिविधियां करने जैसे दैनिक कार्यों को करने में सक्षम होंगे।

चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब के रोटेरियन संभावित लाभार्थियों की भावनाओं को समझ रहे हैं, जिन्होंने पहले से ही परियोजना की जानकारी लेने के लिए हमारे सदस्यों को फोन करने शुरू कर दिये हैं। रोटरी के सदस्य वास्तव में संस्था के आदर्श वाक्य – खुद से पहले सेवा – के अनुरूप इस कार्य में खुशी-खुशी अपना समय और सेवाएं दे रहे हैं। इस वर्ष के लिए रोटरी इंटरनेशनल की थीम है - 'सर्व टू चेंज लाइव्स' अर्थात जिंदगियां बदलने के लिए सेवा।

क्लब के अध्यक्ष मिढ़ा  ने कहा कि कृत्रिम हाथ पाकर निश्चित रूप से लाभार्थियों और उनके परिजनों के जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने खुद इस प्रोस्थेटिक अंग संबंधी अनेक वीडियो पहले यूट्यूब पर देखे और तब जाकर इस परियोजना पर काम शुरू करने का फैसला किया। रोटरी क्लब पूना डाउनटाउन भारत में कुछ अन्य जगहों पर ऐसे प्रोजेक्ट पर पहले भी काम कर चुका है। डॉक्टरों सहित पूरी टीम पुणे से यहां शिविर के संचालन हेतु आयेगी। मिढ़ा ने बताया कि 80 देशों में लगभग 60,000 लोगों को एलएन4 किस्म के प्रोस्थेटिक हाथ लगाये जा चुके हैं।

रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल की ओर से अनेक अन्य सेवा परियोजनाओं के अलावा नियमित रूप से ग्राम किशनगढ़ में एक औषधालय, एक टीकाकरण केंद्र और जीएमसीएच-32 में टीबी पुनर्वास केंद्र भी चलाया रहा है।

इच्छुक व्यक्ति शिविर की सेवा लेने के लिए पंजीकरण हेतु सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच इनमें से किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं: 9876570601, 9875970602, 9875970603, 9875970604 या 9875970605।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates