Latest News

कॉयनस्विच की सालाना रिपोर्ट के अनुसार लुधियान क्रिप्टो अडॉप्शन में पंजाब के अग्रणी शहर के रूप में उभरा

लुधियाना, 13 दिसम्बर, 2025: भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉयनस्विच ने आज अपनी मुख्य रिपोर्ट ‘इंडियाज़ क्रिप्टो पोर्टफोलियोः हाओ इंडिया इन्वेस्ट्स’ का 2025 संस्करण जारी किया। 2.5 करोड़ से अधिक यूज़र्स से जुटाए गए रूझानों के आधार पर रिपोर्ट, एक महत्वपूर्ण रूझान पर रोशनी डालती हैः भारत की क्रिप्टो भागीदारी महानगरों के दायरे से आगे बढ़ रही है, और  लुधियाना जैसे शहर इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

इस साल का संस्करण राज्य-स्तरीय रूझानों को गहराई से दर्शाता है। पंजाब देश में 13वें स्थान पर है, जो डिजिटल असेट्स में राज्य की बढ़ती रूचि को दर्शाता है। पंजाब के सभी शहरों में लुधियाना पहले स्थान पर रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य क्रिप्टो अडॉप्शन में सबसे सक्रिय है।

भारत का क्रिप्टो इकोसिस्टम मुख्य रूप से युवाओं द्वारा संचालित है और लुधियाना भी राष्ट्रीय स्तर के इसी रूझान को दर्शाता है। शहर में निवेशकों की बात करें तो युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक है, हालांकि जेंडर डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार की गुंजाइश बहुत अधिक है। वर्तमान में लुधियान के क्रिप्टो निवेशकों में महिलाओं की संख्या मात्र 9.6 फीसदी है, जबकि पुरूष 90.4 फीसदी हिस्सा बनाते हैं।

‘‘2025 में भारत का क्रिप्टो मार्केट काफी परिपक्व हुआ है।’’ आशीष सिंघल, सह-संस्थापक, कॉयनस्विच ने कहा। 

‘‘हम देख रहे हैं कि निवेशक शुरूआती उत्साह से आगे बढ़कर, सोच-समझ कर फैसले ले रहे हैं। महानगरों में क्रिप्टो का अडॉप्शन बहुत अधिक है, वहीं छोटे शहरों में भी ये रूझान तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जो अब देश की क्रिप्टो गतिविधि का 75 फीसदी से भी अधिक हिस्सा बनाते हैं। इसी तरह का संवेग भारत के इंक्विटी मार्केट में भी दिखाई देता है, जहां छोटे शहर लगातार विकसित हो रहे हैं और अगले दस लाख निवेशक देने के लिए तैयार हैं।  

लुधियाना में निवेश का पैटर्न संतुलित किंतु विकास उन्मुख जोखिम की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। शहर में लार्ज कैप असेट्स में 32.1 फीसदी और स्मॉल कैप असेट्स में 33.3 फीसदी आवंटन देखा गया, पंजाब में सबसे ज़्यादा स्मॉल कैप एक्सपोज़र यहीं दर्ज किया गया। मिड-कैप असेट्स पोर्टफोलियो का 21.0 फीसदी हिस्सा बनाती हैं, जबकि ब्लू-चिप निवेश 13.6 फीसदी रहा। वितरण से साफ है कि लुधियाना के निवेशक स्टेबल कैटेगरी में एक्सपोज़र बनाए हुए हैं, साथ ही ज़्यादा विकास के अवसरों में भी दिलचस्पी दिखाते हैं। 

कुल मिलाकर रिपोर्ट दर्शाती है कि देश भर में क्रिप्टो अडॉप्शन बढ़ रहा है। पंजाब का 13वां स्थान और राज्य में लुधियाना की अग्रणी स्थिति- डिजिटल असेट्स में क्षेत्र की बढ़ती रूचि को दर्शाती है। टियर 2 और टियर 3 शहरों में बढ़ती भागीदारी के साथ लुधियाना पंजाब के क्रिप्टो विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 

मुख्य बिन्दुः
बिटकॉइन (बीटीसी) ने 8.1 फीसदी आवंटन के साथ सबसे ज़्यादा निवेश किए जाने वाले असेट के तौर पर अपनी टॉप पोज़िशन फिर से हासिल कर ली, और  डॉजकॉयन (डीओजीई) को पीछे छोडा।

1. इस साल रिप्पल (एक्सआरपी) में एक्टिविटी में सबसे बड़ा उछाल देखा गया, यह प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा ट्रेड होने वाले कायन्स में से एक बन गया।

2. भारत में क्रिप्टो एक्टिविटी देर रात सबसे ज़्यादा होती है, जिसमें रात 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक का समय सबसे वयस्त ट्रेडिंग आवर होता है।

3. जनवरी क्रिप्टो निवेशकों के लिए सबसे सक्रिय महीनों में से एक था।

4. 19 जनवरी ट्रेडिंग के लिए साल का सबसे व्यस्त दिन रहा, हफ़्ते की शुरुआत में बीटीसी में तेज़ी इसका मुख्य कारण था। 

नोटः ये जानकारी सिर्फ़ कॉयनस्विच यूज़र डेटा पर आधारित है और दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेडिंग या निवेश एक्टिविटी को नहीं दिखाती है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates