रेवाड़ी / जींद, : डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एक प्रभाग श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस ने अपने नए स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन उत्पादों का अनावरण किया और हाल ही में लॉन्च किए गए श्रीराम क्रॉप प्रोटेक्शन एवं सीड उत्पादों के जरिए किसानों को मिली सफलता पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स ने इन आधुनिक समाधानों के उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 275 से अधिक डिस्ट्रिब्यूटर और ऑनलाइन दर्शकों ने उत्तर क्षेत्र की श्रीराम सुपर गेहूं बीज योजना के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का हिस्सा लिया।
भारतीय किसानों की आवश्यकताओं और स्थायी कृषि के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के मद्देनजर, कंपनी ने दो आधुनिक तरल उर्वरक – ‘श्रीराम पिकासोल’ और ‘श्रीराम मैग्निका’ पेश किए हैं। ये दोनों उत्पाद एक पेटेंटेड तकनीक के माध्यम से विकसित बायोएक्टिव टाइटेनियम का उपयोग करते हैं, जो भारत में पहली बार है। टाइटेनियम पौधों को पर्यावरणीय तनाव झेलने की क्षमता बढ़ाता है और पोषक तत्वों के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाकर किसानों को बेहतर लाभ देता है। ‘श्रीराम पिकासोल’ फलों के रंग को गहरा और समान बनाने में मदद करता है, जबकि ‘श्रीराम मैग्निका’ फलों के आकार को समान रखकर उनकी शेल्फ लाईफ बढ़ाता है। ये दोनों विशेषताएँ निर्यात और प्रीमियम बाजारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही, तनाव प्रबंधन के लिए ‘श्रीराम रेप्रोजिन’ का लॉन्च भी किया गया है, जो जलवायु संबंधी चुनौतियों का सामना करने में सहायक होगा।
कंपनी को पिछले वर्ष लांच किए गए अपने आधुनिक कीटनाशकों, श्रीराम क्रोन और श्रीराम ट्रेक्स्टर, के संबंध में हजारों किसानों और चैनल पार्टनर्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। चैनल पार्टनर्स 'श्रीराम सायशो' की प्री-कमर्शियलाइज़ेशन ट्रायल्स को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, जो जापान में विकसित एक पेटेंटेड कीटनाशक है।
कंपनी ने अपने वीड प्रबंधन और कीटनाशक पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए ‘श्रीराम एक्रायटर’ का लांच किया है, यह चयनात्मक हर्बीसाइड मक्का और गन्ने में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, ‘श्रीराम टोग्यो’ को मोटा के प्रभावी प्रबंधन के लिए एक विशेष समाधान के रूप में पेश किया गया है, जिसे नियंत्रित करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए कंपनी ने एक अनूठे बीज ड्रेसर श्रीराम वेरलस्ट का भी लॉन्च किया, जो फंगल रोगों एवं कीटों के खिलाफ प्रभावी है। कंपनी ने प्रमुख हाइब्रिड जैसे श्रीराम 361 कपास और श्रीराम 8866 बाजरा बीजों से किसानों की सफलता की कहानियाँ साझा की। सब्जियों की श्रेणी में, कंपनी ने हाई वायरस टॉलरेन्ट वैरायटी श्रीराम 2372 टमाटर और श्रीराम 2112 भिंडी को लॉन्च किया, जिससे किसानों को महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुआ। ये नए उत्पाद भारतीय किसानों की उत्पादकता में वृद्धि करते हुए स्थायित्व को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम हैं।
इस अवसर पर श्री संजय छाबड़ा, कार्यकारी निदेशक एवं व्यवसाय प्रमुख, ने कहा, "श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस नए युग के इन उत्पादों के साथ कृषि नवाचारों की सीमाओं को पार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी ऐसे वैज्ञानिक समाधानों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो स्थायी कृषि प्रथाओं के साथ उनकी बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।"
No comments:
Post a Comment