Latest News

फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन ने दिव्यांगों के मददगार हरमेश कुरड़ी को पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया

चण्डीगढ़ : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वीमेन, सेक्टर 10 में कार्यरत्त हरमेश कुरड़ी, जो काफी अर्से से दिव्यांगों की भलाई के लिए सेवा में जुटे हुए हैं, को सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नति मिली है। हरमेश कुरड़ी ने कॉलेज की प्रिंसिपल विन दोसांझ का इस पदोन्नति के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, चण्डीगढ़ द्वारा उन्हें पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी व राज्य पुरस्कार प्राप्त परमदीप सिंह भबात, दविंदर सिंह सैणी और धर्मपाल राणा ने कहा कि हरमेश कुरड़ी, जो स्वयं 100 फ़ीसदी विकलांग हैं, इसके बावजूद भी जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जब भी उन्हें छुट्टी के बाद समय मिलता है, वे जरूरतमंद साथियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे ट्राई साइकिल, सिलाई की मशीनें, कानों से सुनाई देने वाली मशीनें और अन्य ऐसे रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोगी सामान देकर उनकी मदद करते रहते हैं। हरमेश द्वारा निभाई जा रही समाज भलाई की सेवाओं की भरपूर सराहना की गई।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates