Latest News

लेखक सुरेश गोयल द्वारा लिखित बुक जिंदा लाश का हुआ विमोचन

चंडीगढ़, 11 फरवरी 2025 : लेखक सुरेश गोयल द्वारा लिखित बुक जिंदा लाश का विमोचन किया गया। यह बुक भारत के ओवरऑल डेवलपमेंट इन इंडिया और ए स्टडी इन दी रीऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया रूलर अर्बन सोसाइटी के बारे में लिखी गई है। लेखक सुरेश गोयल ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि यह बुक भारतीय शिक्षा प्रणाली, खेल के मैदान, बेरोजगारी और न्याय प्रणाली पर लिखी गई है। लेखक ने बताया कि इससे पहले भी रिकवरी आफ इंडिया नाम की किताब समाज को समर्पित की हुई है।

इस बुक में भारत के किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में भी लिखा गया है। किसानों को उचित दामों में और सब्सिडी पर फर्टिलाइजर खाते और बीज़ समय पर मुहैया करवाने चाहिए। अभी किसानो को जो फर्टिलाइजर खाते और बीज़ मुहैया करवाया भी जा रहा है तो उसमें भी बहुत बड़ी धांधली है, जिसका जिक्र कहीं नहीं होता। रूलर एरिया में बच्चों के खेल के अच्छे मैदाने के साथ-साथ अच्छे स्कूल और हॉस्पिटल की बहुत जरूरत है। इस बुक में लेखक ने आज के समय में हो रही करप्शन के बारे में भी लिखा है। सोशल एक्टिविस्ट होने के नाते लेखक ने करप्शन के खिलाफ अपनी मुहिम चलाई हुई है। इस किताब के माध्यम से उन्होंने लोगों को इस करप्शन को दूर करने का बीड़ा उठाया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates