Latest News

डयूटी और पत्नी धर्म निभाते हुए लेडी पुलिस कांस्टेबल ने भी हाथों में लगवाई मेहंदी

चंडीगढ़:--करवा चौथ महोत्सव के उपलक्ष्य में सेक्टर 24 स्थित ओंकार मार्केटिंग पर महिलाओं के लिए मेहंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं के हाथों में सुंदर और आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगाई गई। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की लेडी पुलिस कांस्टेबल भी डयूटी और नौकरी के साथ रीति-रिवाजों का भी पालन करते हुए मेहंदी लगवाने पहुंची। ओंकार मार्केटिंग के ओनर रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस पर्व में महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखती हैं और उनके जीवन में समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन पत्नियां सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा की पूजा करती हैं। सोलह श्रृंगार में सबसे ज्यादा महत्व रखती है मेहंदी।सोलह श्रृंगार की सभी सामग्रियां पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में प्यार, भक्ति और प्रार्थना का प्रतीक मानी जाती हैं। इस दिन मेहंदी लगाना जरूरी माना जाता है और एक प्रचलित मान्यता यह भी है कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है उतना ही प्यार पति-पत्नी के बीच भी होता है। करवा चौथ पर्व पर हर साल सुहागिन महिलाओं के लिए 02 दिन निशुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें करवाचौथ के मौके पर सुहागिन महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। शिविर में शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

मेहंदी लगवाते हुए लेडी पुलिस कांस्टेबलस ने कहा कि ड्यूटी भी जरूरी थी, पत्नी धर्म भी निभाना था।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates