Latest News

ग्रैंड फिनाले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों को 'हिमाचल एक्सिलेंस अवार्ड' से सम्मानित करेंगें

चंडीगढ़ : देव भूमि के नंबर वन दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज 2024 का ग्रैंड फिनाले 28 अक्टूबर को डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा (कांगड़ा) के सरदार शोभा सिंह सभागार में सोमवार को आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले हिमाचल की आवाज 2024 में  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी मुख्यतिथि के रूप में कार्यक्रम में चार चांद  लगाएगी।हिमाचल की आवाज 2024 ग्रैंड फिनाले कल
- ग्रैंड फिनाले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों को 'हिमाचल एक्सिलेंस अवार्ड' से सम्मानित करेंगें
लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज 2024 में  अरनी युनिवर्सिटी मुख्य प्रायोजक की भूमिका निभा रहा है। दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज 2024 ग्रैंड फिनाले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों को हिमाचल एक्सिलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित करेंगें । हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित होने वाली सर्वश्रेष्ठ संस्था कामधेनु हितकारी गैरकानूनी संस्था, सर्वश्रेष्ठ कहानीकार राजेंद्र राजन, सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संरक्षक डॉ सुरेश जोशी, सर्वश्रेष्ठ युवा इंटरप्रेन्योर अंकुश  बरजाता, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अजय कुमार, सर्वश्रेष्ठ लोक गायक इशांत भारद्वाज, सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन विशाल शर्मा, सर्वश्रेष्ठ शेफ निधि शर्मा तथा सर्वश्रेष्ठ बाल योग साधक निधि डोगरा शामिल हैं। तथा इसके साथ गोयल मोटर्स प्रायोजित हिमाचल रत्न दिव्य हिमाचल काफी टेबल बुक का अनावरण भी मुख्यमंत्री अपने कर कमलों से करेंगें जिसमें हिमाचल के रत्न ( इंटरप्रेन्योर) जिन्होंने कुछ अलग खास मुकाम हासिल किया है। हिमाचल की आवाज 2024 ग्रैंड फिनाले में पूरे प्रदेश से चुने गए जूनियर वर्ग में आठ से सोलह वर्ष के बच्चे तथा सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों जिन्होंने क्वार्टरफाइनल व सेमीफाइनल को जीतकर ग्रैंड फिनाले फाइनल में प्रवेश किया है यहां इन विजेताओ को सुरों के सरताज के लिए तीन राउंड की कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल की आवाज 2024 का ग्रैंड फिनाले के जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार तथा अन्य कई इनामों से पुरुस्कृत कर नवाजेगें।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates