Latest News

छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू

चंडीगढ़:--भक्ति और आस्था का महापर्व "छठ महापर्व" नवंबर माह के पहले सप्ताह में मनाया जाएगा।  बिहार में इस पर्व को लोग सबसे ज्यादा जोर-शोर से मनाते हैं, 
पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पर्व किसी महापर्व से कम नही है। छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।  पूर्वांचल युवा सेवा समिति द्वारा आज छठ पूजा की निमित समिति अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व सफाई का कार्य सेक्टर 42 नई लेक की सफाई का कार्य किया गया। जिसमे समिति के सदस्यों के साथ एरिया पार्षद जसवीर सिंह बंटी  ने भी उपस्थित होकर घाट की साफ सफाई के अभियान में सहयोग दिया। इस अवसर पर  समिति के सभी पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। जिसमे विशेष रूप से राजन गुप्ता, धनजय राय, भरत यादव, रविंद्र कुमार मिश्र, रमेश यादव, हरिकेश गुप्ता, दिलीप, इंद्रदेव, शिवशंकर, भुलाई राय देव सिंह इत्यादि ने सफाई कार्य किया और घाट को अच्छी तरह से साफ किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates