Latest News

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुशील कुमार

चंडीगढ़ 26 सितंबर। ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक रविवार 26 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुई। जिसमें तयशुदा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें न्यू एक्स इंडिया के ब्यूरो चीफ सुशील कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन के प्रकाश चंद शर्मा ने जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव करवाया गया जबकी बाकी सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव के दौरान मौजूद 27 सदस्यों ने अपने वोट के अधिकारों का इस्तेमाल किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए  18 लोगों ने सुशील कुमार को वोट दिया। वही इस पद पर अन्य उम्मीदवार अमित सेठी को पांच वोट पड़े। अजीत झा को 2 वोट मिले जबकि सीपी सिंह को एवं मनोज शर्मा का 1-1 वोट पड़े। सर्वाधिक 18 वोट मिलने पर सुशील कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
वही सर्वसम्मति से बाकी अन्य सदस्यों का चुनाव हुआ, जिसमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर अजीत झा को, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए विनोद शर्मा एवं शिवकुमार को, राष्ट्रीय मुख्य सचिव के रूप में अमित सेठी को, राष्ट्रीय सचिव अमित वर्मा एवं राष्ट्रीय खजांची के रूप में पूनम पोहाल को चुना गया है। चुनाव के उपरांत सभी सदस्यों ने ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन को मजबूत करने एवं सरकार की नीतियों का पालन करते हुए ऑनलाइन मीडिया को मजबूत करने का आह्वान किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सुशील कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस विश्वास से उन्हें दुसरी बार चुना गया है वह उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन से जुड़ी अफवाहों को दूर करने के लिए जल्द एक कमेटी बनाई जाएंगी ताकि ऑनलाइन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों एवं संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। ऑनलाइन मीडिया आने वाले समय की मांग है जिसे रोका नहीं जा सकता।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates