Chandigarh:5 सिगनल बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हल्लोमाजरा, चण्डीगढ़ का 38वां स्थापना दिवस एक भव्य कार्यक्रम के रूप में दिनांक 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक वाहिनी मुख्यालय में बड़ी धूमधाम से एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है । जिसके अन्तर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक एवं मेले का आयोजन किया गया। दिनांक 12/01/2026 को मुख्य अतिथि श्री सतनाम सिंह संधू, राज्यसभा सांसद, व चांसलर, चण्डीगढ यूनिवर्सिटी एवं श्री दिनेश उनियाल, महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर मुख्यालय, श्री विशाल कन्डवाल, कमाण्डेंट 5 सिगनल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी के उपस्थिति में मुख्य अतिथि द्वारा रूप दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत सुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ जवानों द्रारा अपनी नृत्यकला का जादू बिखेरते हुए उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। इस अवसर पर आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन खेलों के स्टॉल भी लगाये गये। कैम्प परिसर में आवासरत परिवारों के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्याओं में पहुँचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेले का आनन्द उठाया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी स्टॉलों का भ्रमण किया गया व बताया गया कि बल के संस्थान की स्थापना दिवस को एक समारोह के रूप में आयोजित करना एक परम्परा है व 5 बेतार वाहिनी, द्वारा इसे एक भव्य तथा उत्कृष्ट तरीके से आयोजित किया है, जिसके लिए उनके द्वारा बटालियन के कमाण्डेंट श्री विशाल कन्डवाल के प्रयासों की प्रशंसा की गई व बटालियन के जावानों को इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ दी गई। श्री विशाल कन्डवाल, कमाण्डेंट द्वारा अपने सम्बोधन के दैरान बताया गया कि 5 सिगनल वाहिनी का गठन 12 जनवरी, 1989 को किया गया था। उस समय देश में विघटनकारी शक्तियाँ जिनमें जम्मू व कश्मीर फ्रंट, नॉर्थइस्ट फ्रंट तथा पंजाब फ्रंट मुक्य था में लगातार सिर उठा रही थी तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जो कि देश की आन्तरिक सुरक्षा का एक मुख्य स्तम्भ है को इन सभी फ्रंट से मुकाबला करने के लिए संचार व्यवस्था के सुदृढीकरण की आवश्यकता थी। उस समय 5 सिगनल बटालियन द्वारा अस्तित्व में आकर उस आवश्यकता को पूर्ण किया गया और तभी से यह बटालियन जम्मू व कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, चण्डीगढ़, हरियाणा, राजस्थान इत्यादि राज्यों में विभिन्न संवेदनशील ड्यूटियों का निर्वहन बड़ी ही तत्परता से समर्पण के सात पूर्ण कर रही है तथा भविष्य की प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार है।
Recent Posts
Social Counter
Recent Posts
Comments
Business
Education
Gallery
Featured Posts
Videos
Recent Posts
Recent in Sports
Column Right
Chandigarh
Column Left
Follow us on facebook
Popular Posts
Side Ad
Blog Archive
-
▼
2026
(20)
-
▼
January
(20)
- ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने विशेष बच्चों के साथ लोह...
- 5 सिगनल बटालि, सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह
- बांग्लादेश में हिंदुओं के दमन के खिलाफ जनता का आक्...
- UNITED SIKHS Hosts Free Medical Camp at Gurdwara S...
- वस्त्र एक ज़िम्मेदारी” — चंडीगढ़ में सामुदायिक स्थ...
- 16 वर्षीय गीतांजलि ने जीता "फॉरएवर मिस टीन चंडीगढ़ ...
- Cipla launches Yurpeak® (tirzepatide) for the trea...
- Experience the Bigger, Bolder and Progressive All-...
- Škoda Auto India redefines ownership experience fo...
- Social Organisation Braves The Bitter Cold To Hold...
- Open Gymnasium Inaugurated at Post Graduate Govern...
- Gali Mohalla Cricket League (GMCL) Collaborates wi...
- दीपक ठाकुर ने अपने प्रोडक्शंस हाउस और लेबल मैडी एं...
- ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर नेशनल जर्नलिस्ट्स के राष्ट...
- Wife liver donation saves Amritsar man’s life at M...
- HomeLane Marks Profitability Inflection, Accelerat...
- नए साल पर गांव इटावा को विकास की सौगात :जसबीर सिंह...
- बांग्लादेश में एक और हिन्दू नागरिक की हत्या से आक्रोश
- Škoda Auto’s silver jubilee year in India becomes ...
- श्रीमती कमल सिसोदिया, कमाण्डेंट द्वारा समाज सेवा ए...
-
▼
January
(20)
Labels
- aducation
- Ambala
- Ambalal
- Amritsar
- Batala
- Bathinda
- Beauty
- Besenes
- busines
- business
- busniess
- Bussines
- Chandigar
- Chandigarh
- Chandigarh Business
- Chandigarh Education
- Chandigarh Fashion
- Chandigarh Health
- Chandigarh lifestyle
- Chandigarh politics
- Chandigarh Social
- Chandigarh Sports
- Chattisgarh
- Crime
- Dehli
- Dehradun
- Delhi
- Dera Bassi
- Derabassi
- Education
- Entertainment
- Entertenment
- Faridabad
- Fashion
- Fasion
- Fastion
- Feshion
- Gujrat
- Gurugram
- Haryana
- Haryana Health
- Health
- Hisar
- Hospital
- India
- Jaipur
- Jalandhar
- jamu
- Karnal
- Kharar
- kufari
- Lalru
- life style
- lifestyle
- Lucknow
- Ludhiana
- Ludhiana Business
- Ludhiyana
- Mandi
- Manimajra
- Mohali
- Mohali Health
- morinda
- Mumbai
- nalagarh
- national
- National Entertainment
- Neews
- New
- new Delhi
- NewDehli
- NewDelhi
- News
- news Chandigarh
- News Chandigarh Education
- news Chandigarh Social
- notional
- Palwal
- Panchkula
- Panchkula Health
- Panipat
- Panjab
- Pankhula
- Patiala
- Patiyala
- political
- Punchkula
- Punjab
- Rajpura
- Rupnagar
- Shimla
- Sirsa
- Social
- Solan
- sports
- spots
- Turki
- una
- Yamunanagar
- zirakpur
- zirkpur
No comments:
Post a Comment