Latest News

शी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

चंडीगढ़:-समाज सेवा के 2 साल पूरे होने पर और बधिर सदस्यों के 50 से अधिक कार्यो को दिखाने के लिए शी “संगीता हैंड्स एंड आईज फाउंडेशन” की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा (मूक बधिर) और कोषाध्यक्ष श्रीमती अनु (मूक बधिर)  ने पंजाब के राज्यपाल एवम चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के साथ मुलाकात की और चंडीगढ़ प्रशासन में सरकारी और निजी स्कूलों में बधिर शिक्षकों की भर्ती, वीडियो रिले सेवाओं, सरकारी अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों और उच न्यायालयों में भारतीय सांकेतिक भाषा व्याख्या सेवाएं प्रदान करने के लिए मान्य एवं मुख्य बिंदुओं के बारे में प्रकाश डाला।
आदरणीय राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से देखा और समझा एवम शी फाउंडेशन के काम की तारीफ की। उन्होंने चंडीगढ़ और पंजाब के बधिर समुदाय को आगामी अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर बधाई दी है जो 23 सितंबर, 2022 को होगा और मूक व बधिर जन के लिए जल्द ही सेवाएँ प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates