Latest News

पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य,सामाजिक,धार्मिक,पत्रकारिता,शिक्षा के क्षेत्र की महान विभूतियों को किया 'हिमाचल रत्न' से सन्मानित

चंडीगढ़, 25 मई  :पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) की ओर से हिमाचल प्रवासी सयुंक्त मोर्चा के सहयोग से चंडीगढ़ में जारी तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रीमद भगवत कथा के समापन के बाद एक सन्मान समारोह के साथ साथ संस्कृत संध्या का भी आयोजन किया गया। यहां सेक्टर -23 चंडीगढ़ श्री मुनि मंदिर प्रांगण में  इस वार्षिक कार्यक्रम की आयोजक संस्था पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) दिल्ली अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर, पंजाब,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि  इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के मापन पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रवचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ओर श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्यथिति के रूप में छोटी काशी मंडी देवभूमि हिमाचल प्रदेश से देवी माता श्री नैण तुंगा जी अपने हारियानों- देवलुओं सहित देव वाद्य यंत्रों बाजे-गाजे के साथ विराजमान रहे। उन्होंने बताया की देव वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ तीन दिन लगातार दोपहर को प्रसाद स्वरूप हिमाचली धाम की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम के अंतिम दिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया ,जिसमे कई कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बनाये रखा और हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम मे हिमाचली सुप्रसिद्ध लोक गायिका ऋचा शर्मा व अन्य कलाकारों द्वारा शानदार हिमाचली संस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही हिमाचल कला मंच दिल्ली के कलाकार सन्नी चौधरी ने कांगड़ी झमाकड़ा, हिमाचली गिद्धा व हिमाचली नाटी की बेहतरीन  प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति का चंडीगढ़ में खूब रंग जमाया। हिमाचल प्रदेश की अनेकों सम्मानित हस्तियां जिनमे डाक्टर, शिक्षक, धार्मिक गुरु,पत्रकार शामिल है को सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण नेक और सराहनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2022 - 2023 के लिए 'हिमांचल रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के वरिष्ठ सयोजंक जगदेव पटियाल की देख रेख में इस कार्यक्रम में देश भर के पत्रकार शामिल हुए और इसके साथ ही पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया ( पीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री राकेश प्रजापति , राजस्थान अध्यक्ष सन्नी आत्रेय  और मध्यप्रदेश, उतर प्रदेश,दिल्ली ,हरियाणा,पंजाब,जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। पीपीआई की मुख्य सयोजंक राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से हमारी जन्मभूमी हिमाचल प्रदेश को ही समर्पित रहे और आज इस कार्यक्रम की अंतिम दिन भी 'हिमाचली धाम' का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जस्टिस एमएस नरयाल बतौर कुख़्य अतिथि उपस्थित हुए और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की चांसलर सतनाम सिंह संधू बतौर विशेष महिमान की तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे।
बॉक्स- इनको दिया गया सन्मान 
सव्वस्थ्य के क्षेत्र में -
प्रोफेसर अशोक अत्र  ,डॉ वरिंद्र गर्ग ,डॉ ए.के..शर्मा, डॉ पंकज जम्वाल ,डॉ रोहित डडवाल, गांधी राम राणा, पृथ्वी राज गुजर और डॉ. सचिन वर्मा।  
शिक्षा के क्षेत्र-
डॉ तपन बहल, एस.एस.डोगरा, सुरेंद्र कुमार, रमेश सोहड़ और अनिल कुमार। 
सामाजिक सेवा क्षेत्र- 
न्याधीश एमएस नरयाल, रणबीर सिंह चौधरी, के.आर. वर्मा, राजेंद्र राजन, किशोरी लाल शर्मा, जय पाल चौधरी, यशोदा देवी, एच.एस. गौतम, गुरदीप सिंह, ओ.पी.जम्वाल और चेतराम शर्मा।
धार्मिक कार्यों के क्षेत्र से-
श्री दीप चंद जी, तरसेम चंद शर्मा, वासुदेव शर्मा, पृथी सिंह प्रजापति और अश्वनी शर्मा महंत बाबा बालक नाथ मंदिर।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates