Latest News

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर धर्म सम्मेलन का आयोजन

दिनांक 14 फ़रवरी को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर , ऑडिट पूल कॉलोनी में धर्म सम्मेलन का आयोजन हुआ।  सेक्टर 41 के सरस्वती पूजा समिति, आर डब्लू ए (RWA)  ऑडिट पूल कॉलोनी एवं आदि शक्ति शिवशक्ति सेवा दल ने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया। मनंजय कुमार उपाध्याय,श्री विजय जी श्री बहादुर सिंह, श्री देवेंद्र छाबड़ा, श्री रविशंकर, श्री सुरेश आदि ने कार्यक्रम मे भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता , प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  डॉ विश्वदीप जी महानगर कार्यवाहक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।आचार्य स्वामी राजेश्वरा नन्द जी महाराज श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा महामंडलेश्वर जी ने  भक्तों को शिव कथा का आस्वादन करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates