Chandigarh:लेट बिल की गलती विभाग की, पेनल्टी जनता पर! हेलो माजरा वार्ड नंबर 20, चंडीगढ़ में बिजली बिलों को लेकर भारी रोष देखने को मिल रहा है। वार्ड के लोगों का दिसंबर माह का बिजली बिल जनवरी में आना था, लेकिन समय पर बिल जारी नहीं किए गए। फरवरी में कुछ उपभोक्ताओं को ही बिल मिले, जबकि अधिकांश लोग अब भी बिल का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ उपभोक्ताओं पर लेट बिल के नाम पर पेनल्टी लगा दी गई, जबकि देरी उपभोक्ताओं की नहीं बल्कि विभाग व निजी कंपनी की लापरवाही से हुई है।
सोशल वर्कर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एक्शन बलवीर सिंह, एसडीओ पंकज गौतम और निजी कंपनी CPDL के डायरेक्टर वरुण वर्मा से संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
उन्होंने Chandigarh Electricity Department के चीफ इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि:
लेट बिल के कारण लगाई गई पेनल्टी तुरंत हटाई जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो
दोषी कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाए
समय रहते समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
— अरविंद कुमार सिंह
सोशल वर्कर, हेलो माजरा वार्ड 20
मोबाइल: 7986542698
No comments:
Post a Comment