Latest News

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया भंडारा

पंचकुला, 23 फरवरी 2026: समाजसेवी एवं पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रुंगटा ने कहा कि जीवन में सुख-समृद्धि और लाभ बनाए रखने के लिए अन्नदान अथवा भंडारा आयोजित करना अत्यंत सार्थक कार्य है। उन्होंने कहा कि यदि हमें अन्न भंडारे के महत्व की जानकारी है तो हमें दूसरों को भी इसके लाभ और महत्व के बारे में जागरूक करना चाहिए। अन्न भंडारे का मुख्य उद्देश्य यही होना चाहिए कि धरती पर कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

अमिताभ रुंगटा ने ये विचार पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में आयोजित 204वें भंडारे के अवसर पर व्यक्त किए।

इस अवसर पर भंडारा वितरण में सहयोग देने वाले स्वयंसेवक  विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates