Latest News

वाल्मीकि समाज प्रबंधक बोर्ड के अंतर्गत एकजुट होने का धर्म गुरुओं व समाज सेवकों ने किया ऐलान

चंडीगढ़:--वाल्मीकि जागो अभियान के दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज (रावाधस) रजि. के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर दिलबाग टांक आदिवासी और संत यशपाल नाथ महाराज ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले आरक्षण वर्गीकरण को पूरे देश में लागू कराने की मांग उठाई है। वीर दिलबाग टांक आदिवासी और राष्ट्रीय मुख्य संचालक संगम कुमार वाल्मीकि ने देश में 12.5% आरक्षण को लागू कराने व वाल्मीकि समाज प्रबंधक बोर्ड के अंतर्गत एकजुट होने का ऐलान किया है।
 वीर दिलबाग टांक आदिवासी ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्य संचालक संगम कुमार वाल्मीकि व पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर पंजाब के जनरल मैनेजर (जीएम) कुशराज के आह्वान पर वाल्मीकि समाज प्रबंधक बोर्ड का गठन व वाल्मीकि समाज के लंबित पड़े मामले ठेकेदारी प्रथा बंद कराने, UGC कानून को लागू कराने, धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने, दहेज़ प्रथा मुक्त कराने, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, मनीषा वाल्मीकि हाथरस प्रकरण में न्याय दिलाने, रवि वाल्मीकि पुवायां हत्यारों को सजा दिलाने जैसे इत्यादि विषयों को लेकर 10 मार्च से उत्तर प्रदेश में जन संपर्क आंदोलन की शुरुआत कर पूरे देश में वाल्मीकि जागो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates