पंचकूला, 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपना 203 वां अन्न भंडारा ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया। यह भंडारा जनसाधारण के लिए समर्पित था। अमिताभ रूंगटा ने बताया कि ट्रस्ट ने यह भंडारा सीतापुर(यू.पी) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील वैश के सौजन्य से आयोजित किया ।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को भोजन परोसा तथा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अन्न भंडारे के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्न को भंडारे के रूप में परोसना अत्यंत पुण्यदायी होता है। इससे व्यक्ति के कार्यों में बरकत आती है और वह मानवता का वास्तविक अर्थ समझ पाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए, जिससे वह समाज के लिए एक प्रेरणा बन सके।
उन्होंने यह भी कहा कि अन्नदान या भंडारा करने से जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता का संचार होता है, तथा ज्ञान को बांटने से उसकी वृद्धि होती है।
No comments:
Post a Comment