Latest News

श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, शिवलिंग उत्पत्ति की कथा का हुआ सजीव वर्णन

चंडीगढ़, 6 फरवरी :चंडीगढ़ के सेक्टर 29-ए स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में  11 फरवरी 2026 तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है।
इस पावन कथा के वाचक श्री गोपाल शुक्ल जी महाराज हैं, जिनके ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण कथन से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती जोत्सना शर्मा जी हैं, जबकि मंदिर के प्रधान श्री विनोद कुमार चड्ढा सहित सभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आज के व्याख्यान में शिव महापुराण के अंतर्गत भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग की उत्पत्ति की विशेष कथा का सुंदर और विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और भक्ति का संचार हुआ।
इस शिव कथा का सीधा प्रसारण “ गोपाल जी भक्ति मार्ग ” यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी कथा का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। इसके साथ-साथ कथा का फेसबुक पर भी लाइव प्रसारण किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अथवा लाइव प्रसारण के माध्यम से इस दिव्य शिव कथा का आनंद लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates