Chandigarh: विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन अंबाला शहर की ओर से आज जैन समाज की सुप्रसिद्ध शख्सियत जो पिछले छह दशक से समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं सतपाल जैन (जेहलम वाले) को आज उनके निवास स्थान पर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वर्तमान में सतपाल जैन होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक के पद पर सुशोभित हैं और वूलन एवम रेडिमेड गारमेंट्स के थोक विक्रेता हैं। सतपाल जैन लगातार 6 वर्ष तक पीकेआर जैन स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान पद पर सुशोभित रहे हैं जिसके अंतर्गत पीकेआर वाटिका ,जैन पब्लिक स्कूल ,जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,जैन मॉडल स्कूल और मेडिकल हेल्थ केयर जैसी संस्थाएं कार्यरत हैं। आपकी देखरेख में संस्था ने अभूतपूर्व विकास किया और आपने अपने कुशल नेतृत्व से संस्था को आकाश की बुलंदियों पर पहुंचाया। सतपाल जैन जी की राजनीति में भी गहरी रुचि रही और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी सेवाएं प्रदान की। सन 2000 से नीलकंठ कांवड़ सेवा संघ के संरक्षक के पद पर आपकी सेवा ही निरंतर जारी है। 1945 में संयुक्त पंजाब के जेहलम जिले में श्री हवेली राम के यहां जन्मे सतपाल जैन भारत पाक विभाजन के पश्चात अंबाला में आकर परिवार के साथ बसे और नितांत अभाव से जीवन की शुरुआत कर आज सफलतम सुप्रसिद्ध उन व्यवसाई के रूप में प्रतिष्ठित कारोबारी हैं।
विश्व शांति सेवा एवं समाज संगठन अंबाला शहर की ओर से आज उनके निवास स्थान पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि गण सम्मिलित हुए। होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान राम रतन गर्ग , जैन समाज से प्रेमभूषण जैन, अभय कुमार जैन, अमृतलाल जैन, योगेंद्र पाल जैन, संजीव कुमार, नीतू जैन, सौरभ शेफाली जैन, संजीला अजय जैन, संयोगिता जैन इत्यादि इन क्षणों के साक्षी बने। संगठन की तरफ से सम्मान सूचक दुशाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सतपाल जैन का अभिनंदन किया गया। संगठन की सहयोगी संस्था युवा पतंजलि समिति के प्रभारी विनय भोला की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु छायादार व फलदार पौधे देकर सतपाल जैन का अभिनंदन किया गया।
संगठन की ओर से संरक्षक सुधीर बडेरा, प्रधान हरिंदर शर्मा ,उप प्रधान समाज सेवी सतनाम नागपाल, महामंत्री महेंद्र सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गर्ग ,मास्टर नैतिक ,महिला मोर्चा से समाजसेवी मीना गर्ग, लेखिका नीरू बाला, अंजू नागपाल, मिसेज बडेरा इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment