Latest News

द लास्ट बेंचर और एवर यंग क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

चंडीगढ़:-द लास्ट बेंचर और एवर यंग क्लब के आपसी सहयोग से तीज का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व मेयर आशा जसवाल के मार्गदर्शन में एन जी ओ द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और एवर यंग क्लब ने सेक्टर 19 के कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम सेक्टर 19 की प्रभारी डॉक्टर मनीषा दीदी चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन भी उपस्थित थी। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का भली भांति पालन किया गया।
इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। चूंकि यह श्रावण मास में पड़ती है, तो इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं। यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं।
सुमिता कोहली ने कहा कि तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में जान फूंक देती हैं। चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की आयोजक सुमिता कोहली और अन्य को बधाई दी। महिलाओं ने देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कई महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाकर दिल जीत लिया। महिलाओं ने डांडिया, हरियाणवी लोक नृत्य व पंजाबी गिद्दा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। महिलाओं ने पारम्परिक परिधान पहनकर, मेहंदी लगाए हाथों के साथ तीज उत्सव मनाया। 
सेक्टर 19 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने नाच गाने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह दिखाया। रंग बिरंगे वस्त्रों में सज धज कर पहुंचीं महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया और झूला झूलकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं ने तीज त्योहार के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रही प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में शशि बाला, डेजी महाजन, आरती बुद्धिराजा, नीलम गुप्ता और दिव्या सिंगला इत्यादि भी मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates