Latest News

विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन ने हरियाली तीज पर लगाया चौथा वैक्सीनेशन कैंप

Chandigarh:विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन अंबाला शहर द्वारा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हुए आज चौथे वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन ओम हेल्थ क्लिनिक एंड लैब,नजदीक पहलवान शटरिंग हाउस ,न्यू शिवालिक कॉलोनी, एम डी एस डी गर्ल्स कॉलेज रोड अंबाला शहर पर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर तमन्ना जी के नेतृत्व में मैडम रितिका,विशाल सर और अन्य स्टाफ ने इस कैंप को सफलतापूर्वक आयोजित किया। आज सुबह ही इस कैंप के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश प्राप्त होने पर संगठन की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए शिविर लगाया गया जिसमें स्थानीय क्षेत्र निवासियों ने वैक्सीनेशन का लाभ उठाया। आज का दिन भारत में पारंपरिक पर्व तीज का दिवस है जो हरियाली का प्रतीक है और मुख्यतः महिलाएं इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। मगर त्यौहार के बावजूद हमारी महिला वर्ग में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह था।संगठन आप सभी से अपील करता है करोना से रक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। करोना की रफ्तार कम अवश्य हुई है मगर यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें कोविड-19 के लिए सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए कोरोना को हराना है।दो गज की दूरी मास्क है जरूरी
         इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रधान हरिंदर शर्मा, महामंत्री महेंद्र सिंह रिंकू ,डॉ विपिन गौतम, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गर्ग , कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।
     संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को हरियाली का प्रतीक एक-एक पौधा देकर धन्यवाद किया गया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates