Latest News

11 कुंडीय गायत्री यज्ञ करवाया

चण्डीगढ़ : गायत्री परिवार, चण्डीगढ़ की युवा टीम तथा राठ त्रिपट्टी विकास समिति, चण्डीगढ़ द्वारा गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 के प्रांगण में 11 कुंडीय गायत्री यज्ञ करवाया गया। यह कार्यक्रम भारत के प्रथम सीडीएस   स्वर्गीय जरनल विपिन रावत और उनके बहादुर साथियों को श्रधांजलि देने तथा प्रभु से कोविड-19 के जल्दी ख़त्म होने एवं विश्व शांति की प्रार्थना के लिए करवाया गया जिसमे गायत्री परिवार, चण्डीगढ़ की युवा टीम के सदस्य दलबीर सिंह भंडारी व शालिनी सरीन एवं अन्य सदस्यों ने गायत्री यज्ञ का शुभारम्भ किया। राठ त्रिपट्टी विकास समिति, चण्डीगढ़ की ओर से  अध्यक्ष हुकमसिंह रावत, प्रधान गजेसिंह असवाल, महासचिव आनन्द सिंह राणा, पूर्व प्रधान रणजीत भंडारी व राम सिंह राणा जी ने इस गायत्री यज्ञ में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates