Latest News

रणवीर सिंह ने अमन गुप्ता के साथ मिलकर लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया, जिसे खास तौर पर भारतीय त्वचा, भारत की जलवायु और भारतीय बायोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। H.I.M ने फेस, बॉडी और हेयर कैटेगरी में आठ प्रोडक्ट्स के साथ बाजार में कदम रखा है, और हर प्रोडक्ट में IN·XT™ का इस्तेमाल किया गया है, जो खास तौर पर इसी ब्रांड के लिए विकसित किया गया एक प्रोप्राइटरी मॉलिक्यूल है। लॉन्च के साथ एक ब्रांड फिल्म भी जारी की गई है, जिसमें दोनों को-फाउंडर नजर आ रहे हैं।

भारत का ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार करीब ₹2.2 लाख करोड़ का है और FY2031 तक इसके लगभग दोगुना होकर करीब ₹4 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। (Redseer के मुताबिक)

H.I.M ने भारत की सबसे तेजी से बढ़ती कंज्यूमर कैटेगरी में से एक में प्रवेश किया है। इसके बावजूद भारतीय पुरुष इस कैटेगरी के सबसे ज्यादा नजरअंदाज किए गए उपभोक्ताओं में शामिल हैं। देश की आबादी में पुरुषों की हिस्सेदारी करीब आधी है, लेकिन ब्यूटी और पर्सनल केयर पर होने वाले कुल खर्च में उनका हिस्सा दसवें भाग से भी कम है। भारत में पुरुषों की ग्रूमिंग हमेशा हाशिये पर रही है—प्रोडक्ट किसी और के लिए बनाए गए और फिर पुरुषों के हिसाब से ढाल दिए गए। H.I.M इसी कमी को दूर करने के लिए बनाया गया है, ‘इवॉल्व्ड मैस्क्युलिन’ के लिए—यानी उस भारतीय पुरुष के लिए, जिसके लिए सेल्फ-केयर का मतलब ही सेल्फ-रिस्पेक्ट है।

साइंस क्यों जरूरी है
पर्सनल केयर में क्या कारगर है, यह साइंस तय करता है। त्वचा उन हालात के मुताबिक प्रतिक्रिया देती है जिनमें वह रहती है, और भारत के हालात दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण हालात में गिने जाते हैं: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 1901 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से 2024 देश का सबसे गर्म साल रहा। देश में करीब हर 80,000 लोगों पर सिर्फ एक डर्मेटोलॉजिस्ट है, ऐसे में ज्यादातर पुरुषों की त्वचा की जांच कभी किसी विशेषज्ञ से नहीं हो पाती। इसलिए साइंस को सही तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी खुद प्रोडक्ट की है।

H.I.M के फॉर्मूलेशन भारतीय पुरुषों की त्वचा पर हुई रिसर्च पर आधारित हैं, जिसमें सिर्फ पुरुषों वाला एक रिसर्च पैनल भी शामिल रहा। इन्हें भारतीय परिस्थितियों—चिलचिलाती गर्मी से लेकर हार्ड वॉटर तक—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनके केंद्र में है IN·XT™। औसतन पुरुषों की त्वचा महिलाओं की तुलना में मोटी होती है, इसलिए स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स अक्सर त्वचा की ऊपरी सतह से आगे नहीं पहुंच पाते। IN·XT™ इन इंग्रीडिएंट्स को एक सुरक्षा परत में लपेटकर उन्हें त्वचा के भीतर उस जगह तक पहुंचाने में मदद करता है, जहां वे असल में काम करते हैं। इसे भारत की गर्मी, उमस और प्रदूषण में भारतीय पुरुषों पर टेस्ट किया गया है।

लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह, को-फाउंडर, H.I.M ने कहा, “एक बार किसी ने मुझसे कहा था कि मैं ‘एक इंडियन के हिसाब से कुछ ज्यादा ही हैंडसम’ हूं। किसी इंडियन का हैंडसम होना कभी हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए। मुझे हमेशा से अपना ख्याल रखने पर गर्व रहा है, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि जो प्रोडक्ट मैं इस्तेमाल कर रहा था, वे असल में कभी मेरे लिए बने ही नहीं थे—न हमारी त्वचा के लिए, न हमारे मौसम के लिए और न ही हमारे पानी के लिए। अमन और मैंने भारतीय पुरुषों की त्वचा को समझने और H.I.M को विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम किया। पहले सैंपल से लेकर फाइनल प्रोडक्ट तक, हर फॉर्मूलेशन को मैंने खुद टेस्ट किया है। मैं चाहता हूं कि जब कोई पुरुष H.I.M उठाए, तो उसे पता हो कि किसी ने उसके लिए इतनी सोच और परवाह के साथ इसे बनाया है। क्योंकि हैंडसम और इंडियन होना कभी दो अलग बातें थीं ही नहीं।”

अमन गुप्ता, को-फाउंडर, H.I.M ने आगे कहा, “लगभग हर भारतीय पुरुष ने कभी न कभी अपनी बहन, पत्नी या गर्लफ्रेंड का फेस वॉश उधार लिया है। मैं भी इनमें शामिल हूं।

“कंज्यूमर्स और कैटेगरीज को समझना ही मेरा काम है, और भारत में बहुत कम कैटेगरी इस रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। भारत का ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार आज ₹2.2 लाख करोड़ का है और FY2031 तक इसके लगभग दोगुना होकर ₹4 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

“पिछले पांच सालों में पुरुषों के स्किनकेयर रूटीन से जुड़ी सर्च में भी 850% की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय पुरुष अब आखिरकार अपनी त्वचा के बारे में बात कर रहे हैं, लेबल पढ़ रहे हैं और अपना रूटीन बना रहे हैं, और यह इस समय इंडस्ट्री की सबसे चर्चित बातचीत में से एक है। यह कैटेगरी हर साल 12% से ज्यादा की दर से बढ़ रही है, ऐसे में हमें अगली पीढ़ी के उपभोक्ताओं के लिए प्रासंगिक ब्रांड बनाने का एक बहुत बड़ा अवसर दिख रहा है।

“यह सब मुमकिन बनाने के लिए मुझे सही पार्टनर चाहिए था। अब तक जिन को-फाउंडर्स के साथ मैंने काम किया है, रणवीर उनमें सबसे जुनूनी लोगों में से एक हैं। उनकी फिल्मों में हम सब इसकी झलक देख चुके हैं। H.I.M को बनाते हुए मैंने उनकी बारीकियों पर पकड़, भागीदारी और जुनून को अब बहुत करीब से देखा है।”

प्रोडक्ट रेंज
लॉन्च के साथ H.I.M ने आठ प्रोडक्ट्स पेश किए हैं:

●       फेस वॉश: सैलिसिलिक एसिड और नियासिनामाइड से युक्त जेल-टू-फोम क्लींजर, जो त्वचा को रूखा किए बिना रोमछिद्रों को साफ करने और ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है।

●       फेस क्रीम: नियासिनामाइड और सेरामाइड्स से युक्त, तेजी से त्वचा में समा जाने वाला बाम-टू-जेल मॉइस्चराइजर, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करता है; इसका फिनिश शाइन-फ्री है।

●       सनस्क्रीन: हल्का SPF 50+ PA++++ मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन, जो त्वचा पर सफेद परत नहीं छोड़ता।

●       बॉडी वॉश: सैलिसिलिक और ग्लाइकोलिक एसिड वाला एक्सफोलिएटिंग जेल-टू-फोम वॉश, जो शरीर पर होने वाले ब्रेकआउट्स को कम करने और खुरदरी, दानेदार त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

●       बॉडी लोशन: हायल्यूरोनिक एसिड और सेरामाइड्स वाला नॉन-ग्रीसी लोशन, जो लंबे समय तक नमी बनाए रखता है; इसमें ताजगी भरी सिट्रस खुशबू है।

●       शैम्पू: पिरोक्टोन ओलामाइन, सैलिसिलिक एसिड और हार्ड वॉटर शील्ड वाला 2-इन-1 शैम्पू और कंडीशनर, जो फ्लेक्स कम करने और हार्ड वॉटर से जमने वाली परत हटाने में मदद करता है।

●       हेयर सीरम: Redensyl और AnaGain वाला हल्का स्कैल्प सीरम, जो बालों को घना दिखाने और स्कैल्प को सेहतमंद रखने में मदद करता है।

●       सोप बार: सैलिसिलिक एसिड और कोजिक एसिड वाला एक्सफोलिएटिंग स्क्रब सोप, जो शरीर पर होने वाले ब्रेकआउट्स को कम करने और खुरदरी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

उपलब्धता
H.I.M रेंज की कीमत ₹299 से ₹899 के बीच है और यह आज से HIM Science वेबसाइट, अमेजन और ब्लिंकिट पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates