Latest News

वार्ड नंबर 24 में एक ही दिन में तीन विकास कार्यों की शुरुआत, वार्डवासियों ने जसबीर सिंह बंटी को दिया आशीर्वाद

चंडीगढ़: वार्ड नंबर 24 में आज विभिन्न विकास कार्यों के तीन उद्घाटन कर कार्यों की शुरुआत की गई। इनमें गांव अटावा तथा सेक्टर 36 और 42 में खराब एवं गायब डिजिटल स्टेनलेस स्टील मकान नंबर प्लेटों को बदलकर नई नंबर प्लेट लगाने का कार्य, सेक्टर 42-B एवं 42-C में पार्कों के आसपास टूटे और खराब पेवर ब्लॉकों को नए सिरे से लगाने का कार्य तथा पार्कों के आसपास नई बिजली के पोल लगाने का कार्य शामिल है।

पूरे वार्ड में जहां-जहां डिजिटल स्टेनलेस स्टील मकान नंबर प्लेटें गायब थीं अथवा टूट चुकी थीं, वहां नई नंबर प्लेटें लगाने का कार्य शुरू किया गया। वहीं सेक्टर 42-B और 42-C में पार्कों के आसपास खराब एवं टूट चुके पेवर ब्लॉकों को हटाकर नए पेवर ब्लॉक लगाने की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मकान नंबर 1401 से 1063 के सामने स्थित पार्कों के आसपास नए बिजली के पोल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

इन सभी कार्यों की शुरुआत एक ही दिन में इसलिए की गई ताकि आगामी दिनों में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों को गति दी जा सके और वार्ड में जरूरी सुधार के कार्य समय पर शुरू हो सकें।

इस अवसर पर गांव अटावा में मनोहर सिंह ने नारियल तोड़कर नई मकान नंबर प्लेट लगाने के कार्य की शुरुआत की। वहीं सेक्टर 42 में नरेश पुरी जी ने नारियल तोड़कर पार्कों के आसपास पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय निवासियों ने जसबीर सिंह बंटी के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। वार्डवासियों ने कहा कि लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से वार्ड की सुंदरता, साफ-सफाई और सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह वार्ड में विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

**जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रही है और जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से वार्ड को और बेहतर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।**

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates