Latest News

स्वर्गीय रामराज यादव की पुण्यतिथि पर संस्था वन वे फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

चंडीगढ़, ।सामाजिक संस्था वन वे फाउंडेशन द्वारा संस्था के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री रामराज यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकलमीना मेहरा, एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ के ब्लड डोनेशन सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन यादव जी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन समन्वयक श्रीमती सुशीला यादव जी और मीना मेहरा जी, की देखरेख में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

शिविर का शुभारंभ पंजाब रेडक्रॉस  वरिष्ठ समाजसेविका माताजी श्रीमती हरबंस कौर ओबराय जी और  माननीय आर.के. भाला जी  द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, चंडीगढ़ पुलिस के सदस्यों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश पाठक, विश्वनाथ शुक्ला, ,  समाजसेविका मीना गर्ग,  मीना त्रिपाठी, तान्या जी, दिलीप भारद्वाज, रामसुरेश मौर्य, ज्योति किरण,उमा शंकर, सूरज, नरेश ओमशार्मा जी
 अनमोल मौर्य एवं चिंटू यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संस्था के उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार रावत ने बताया कि इस शिविर में जम्मू-कश्मीर से पहुंचे श्री मलिक शायक अहमद जी, नॉर्थ इंडिया कोऑर्डिनेटर, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन से रक्तदान कर के स्वर्गीय श्री रामराज यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में हिमाचल प्रदेश से भी रक्तदाता विशेष रूप से पहुंचे। इसके अतिरिक्त प्राचीन शिव मंदिर, नया गांव से श्री प्रेम यादव (गोलू) एवं उनके साथियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। चंडीगढ़ पुलिस के सदस्यों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने वन वे फाउंडेशन द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन यादव जी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सामाजिक संगठनों, चंडीगढ़ पुलिस, PGIMER ब्लड डोनेशन सेंटर की पूरी टीम एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वर्गीय श्री रामराज यादव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा, सामाजिक एकता और समाज के प्रति समर्पण का सच्चा उदाहरण है।

रक्तदान महादान – आपका एक कदम, किसी की जिंदगी बचा सकता है।

वन वे फाउंडेशन

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates