Latest News

मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले: जरूरतमंद विद्यार्थियों और अकेले रह रहे बुजुर्गों की मदद करेगा संगठन

मोहाली: मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग शेरोन फेलोशिप चर्च, सेक्टर-78, मोहाली में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी बावा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।

बैठक के दौरान समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी बावा ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि यदि समाज के ऐसे बच्चे जो अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और अचानक उनके परिवार में कोई आर्थिक, पारिवारिक या अन्य परेशानी आ जाती है, तो मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सभी सदस्य मिलकर उन बच्चों और उनके परिवारों की मदद करेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो। इसके साथ ही मसीह समाज में ऐसे बुजुर्ग, जो अकेले रहते हैं और जिनकी देखभाल तथा सहायता करने वाला कोई नहीं है, उनकी मदद के लिए भी संगठन के सभी सदस्य मिल-जुलकर आगे आएंगे। संस्था जरूरतमंद बुजुर्गों को हर संभव सहयोग और सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी।

सन्नी बावा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत बनाना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़े होकर मानवता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

बैठक में आगामी क्रिसमस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को यादगार और सफल बनाने के लिए योजनाओं एवं तैयारियों पर विचार- विमर्श किया गया।

अंत में सन्नी बावा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समाज सेवा के कार्यों में एकजुट होकर योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर एम जॉनसन, एडवोकेट साहिल, एडवोकेट नोएल वी लाल और पास्टर अब्राहम सहित पास्टर रोबिन कौशल भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates